-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mahim Fort Restoration Project Bmc Customs Mou Mumbai
माहिम किले के संरक्षण को मिली नई रफ्तार, BMC और कस्टम विभाग के बीच हुआ समझौता
- Written By: अपूर्वा नायक
Mahim Fort Restoration Project: मुंबई के ऐतिहासिक माहिम किले के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए बीएमसी और सीमा शुल्क विभाग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

माहिम किला रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के लिए एमओयू सौंपती अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) अश्विनी जोशी (सौ. एक्स )
Mahim Fort Restoration Project News: मुंबई की ऐतिहासिक धरोहर माहिम किले के संरक्षण और पुनरुद्धार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीएमसी और सीमा शुल्क विभाग के बीच गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने कहा कि माहिम किले का संरक्षण करना बीएमसी के लिए गौरव और गर्व की बात है तथा इसका उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक विरासत को फिर से जीवंत करना है।
बीएमसी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) अश्विनी जोशी, कस्टम विभाग के प्रधान आयुक्त अजय कुमार पांडेय सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विरासत संरक्षण विशेषज्ञ मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
मुंबई में नाला सफाई पर घमासान, भाजपा नेता ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की उठाई मांग
यवतमाल: मारेगांव में बार-बार बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित, नागरिकों में बढ़ा आक्रोश
मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे पर महा-संकट! BEST कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे बसों के पहिये
परियोजना पर 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च
परियोजना के तहत किले की जर्जर संरचना को मजबूत कर पुननिर्मित किया जाएगा। साथ ही परिसर में स्थित ऐतिहासिक कुएं की खोज और उत्खनन, माहिम किले की आंतरिक परिधि में पैदल मार्ग का निर्माण तथा नींव की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक तटबंध बनाया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से किले की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करने के साथ उसे पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में नाला सफाई पर घमासान, भाजपा नेता ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की उठाई मांग
पुनर्वास का काम पूरा
बीएमसी के जी (उत्तर) विभाग ने किले परिसर से अतिक्रमण हटाने और वहां रहने वाले लोगों के पुनर्वास का कार्य पूरा किया है। पुनर्वास की लागत 25 करोड़ रुपये बीएमसी द्वारा वहन किया गया।
इससे अब किले को उसका मूल स्वरूप और ऐतिहासिक वैभव लौटाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अतिरिक्त बीएमसी आयुक्त अश्विनी जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए मनपा लगातार प्रयास कर रही है।
Mahim fort restoration project bmc customs mou mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
माहिम किले के संरक्षण को मिली नई रफ्तार, BMC और कस्टम विभाग के बीच हुआ समझौता
Jun 19, 2026 | 10:46 AMSkanda Sashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं इन 5 खास चीजों का भोग, हर संकट से मिलेगी मुक्ति
Jun 19, 2026 | 10:46 AMनागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
Jun 19, 2026 | 10:44 AMटेलीग्राम को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका! NEET परीक्षा विवाद के बीच बैन हटाने वाली याचिका खारिज
Jun 19, 2026 | 10:44 AMUS-ईरान शांति समझौते के बाद पहली बैठक टली; उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, जानें बड़ी वजह
Jun 19, 2026 | 10:38 AMShare Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा और IT शेयरों में हाहाकार
Jun 19, 2026 | 10:36 AMसपा में मचेगी भारी बगावत? ओपी राजभर ने बताया कौन बनेगा समाजवादी पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष!
Jun 19, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM













