नागपुर में बिजली की रफ्तार! महावितरण ने 1 साल में बांटे 66,000 से अधिक कनेक्शन, 'ईज ऑफ लिविंग' का दिखा असर

Mahavitaran Nagpur: महावितरण नागपुर का कमाल! 'ईज ऑफ लिविंग' के तहत 66,422 नए बिजली कनेक्शन जारी। जानें आपके शहर और जोन में कितने उपभोक्ताओं को मिली बिजली।
Mahavitran Nagpur provides 66,422 new electricity connections in FY 2025-26 under 'Ease of Living'. Check zone-wise data for Nagpur and Wardha circles here.
बिजली कनेक्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahavitaran Nagpur MSEDCL New Connection: केंद्र सरकार के ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक के अनुसार उपभोक्ता सेवाएं प्रदान करते हुए महावितरण (Mahavitran) के नागपुर परिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 66,422 लो-वोल्टेज उपभोक्ताओं को नये बिजली कनेक्शन दिए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र के मार्गदर्शन में मुख्य अभियंता दिलीप दोडके के नेतृत्व में नागपुर परिमंडल में ‘ईज ऑफ लिविंग’ की संकल्पना के तहत उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं दी जा रही हैं। इस दौरान नागपुर शहर मंडल में 38,766, ग्रामीण मंडल में 18,126 तथा वर्धा मंडल में 9,530 उपभोक्ताओं को नये कनेक्शन प्रदान किए गए।

कंपनी के उपमुख्य जनसंपर्क अधिकारी योगेश विटणकर ने बताया कि नागपुर जिले में कुल 56,892 नये बिजली कनेक्शन दिए गए जिनमें सर्वाधिक 11,801 कनेक्शन कांग्रेसनगर जोन में, उसके बाद मौदा जोन में 8,597, बूटीबोरी में 7,482, महल में 7,262, सिविल लाइंस में 7,023, गांधीबाग में 5,198, सावनेर में 3,942, उमरेड में 3,339 तथा काटोल में 2,248 कनेक्शन शामिल हैं।

53,000 हैं घरेलू कनेक्शन

66,422 नये लो-वोल्टेज कनेक्शनों में से 53,137 घरेलू कनेक्शन हैं जिनमें नागपुर शहर मंडल के 31,341, ग्रामीण मंडल के 14,840 तथा वर्धा मंडल के 6,958 कनेक्शन शामिल हैं। इसके अलावा 9,635 वाणिज्यिक, 1,203 औद्योगिक तथा 2,447 अन्य श्रेणी के कनेक्शन भी दिए गए।

महावितरण (Mahavitran) द्वारा ‘ईज ऑफ लिविंग’ के तहत नागपुर परिमंडल में जहां आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहां मांग के अनुसार तुरंत नये बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ‘ईज ऑफ लिविंग’ का लाभ लेते हुए नये कनेक्शन लेने के बाद अपने बिजली बिलों का नियमित भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें और सहयोग प्रदान करें।

लघुदाब ग्राहकों को वर्षभर में दिए गए कनेक्शन

मंडल (Circle) घरेलू (Domestic) कमर्शियल (Comm.) औद्योगिक (Ind.) कुल (Total)
नागपुर शहर 31,339 5,906 520 38,766
नागपुर ग्रामीण 14,840 1,936 437 18,126
वर्धा 6,958 1,793 246 9,530
कुल योग 53,137 9,635 1,203 66,422
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com