अमरावती: तिवसा के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मादा तेंदुए को रौंदा; रेस्क्यू के बाद इलाज के दौरान हुई मौत
Amravati News: अमरावती-नागपुर हाईवे पर तिवसा के पास वाहन की टक्कर से एक साल की मादा तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गई। वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Amravati National Highway Leopard Death News: अमरावती तिवसा के पास अमरावतीनागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका वनविभाग के व्दारा रेस्क्यू करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने का बहुत प्रयास किया मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सामाजिक कार्यकर्ता वैभव वानखड़े के खेत के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 पर एक तेंदुआ घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मोर्शी वन विभाग और अमरावती वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित निकालकर उपचार के प्रयास शुरू किए। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण लगभग एक घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत मादा तेंदुआ की आयु एक वर्ष थी। घटना के बाद पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसके पश्चात वडाली वन क्षेत्र में नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।वन विभाग ने इस घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
साथ ही, राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है, क्योंकि हाल के दिनों में हाईवे के आसपास वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ते यातायात और जंगलों के घटते क्षेत्र के कारण वन्यजीवों का आवागमन अब सड़कों तक पहुंच गया है, जिससे ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। ऐसे में वन्यजीव संरक्षण और सड़क सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।
