मुंबई में अण्णाभाऊ साठे रिसर्च इंस्टीट्यूट का भूमिपूजन हुआ, CM फडणवीस और शिंदे ने वंशजों को किया सम्मानित

Anna Bhau Sathe Research and Training Institute: मुंबई में अण्णाभाऊ साठे संशोधन व प्रशिक्षण संस्था का भूमिपूजन हुआ। सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने अण्णाभाऊ साठे के वंशजों को सम्मानित भी किया।
Anna Bhau Sathe Research and Training Institute bhumipujan mumbai Devendra Fadnavis Eknath Shinde
मुंबई में अण्णाभाऊ साठे रिसर्च इंस्टीट्यूट का भूमिपूजन करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
Updated on

Anna Bhau Sathe Heirs Felicitated: मुंबई में सामाजिक समरसता और लोककला के महान प्रतीक साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की स्मृति में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA), बृहन्मुंबई द्वारा विकसित की जा रही 'साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे अनुसंधान व प्रशिक्षण संस्थान की महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन और कोनशिला अनावरण भव्य समारोह में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संयुक्त रूप से परियोजना की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. रामदास आठवले, विधानपरिषद के उप सभापति सचिन अहिर, मंत्री मंगलप्रभात लोढा, मंत्री एड. आशिष शेलार, मंत्री संजय शिरसाट, सांसद संजय पाटील, विधायक अमीत साटम, मुंबई की महापौर रितू तावडे एवं अन्य उपस्थित थे।

अण्णाभाऊ साठे के वंशजों और होनहारों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत भावुक और सम्मानजनक क्षण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे के वंशजों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अण्णाभाऊ साठे की बहू सावित्रीबाई साठे, पोतियां ज्योति साठे व आरती साठे और पौत्र सचिन साठे शामिल थे।

इसके साथ ही, हाल ही में UPSC जैसी देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाली होनहार छात्रा प्रेरणा खवले को भी उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों की सराही गई भूमिका

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस महत्वाकांक्षी साहित्यरत्न लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें सहायक अभियंता अमोल सालुंखे, जूनियर इंजीनियर अजय सोनावणे, ओएसडी विनोद तिरहेकर और प्रकाश बिरजे काे सम्मानित किया गया।

कौन है अन्ना भाऊ साठे?

तुकाराम भाऊराव साठे, जिन्हें अन्ना भाऊ साठे के नाम से जाना जाता है। अन्ना भाऊ साठे महाराष्ट्र के एक समाज सुधारक, लोक कवि और लेखक थे। साठे एक दलित थे और उनका जन्म अछूत माने जाने वाले समुदाय में हुआ था; उनकी परवरिश और पहचान उनके लेखन और राजनीतिक सक्रियता का मुख्य आधार थी। 1 अगस्त को उनकी जयंती है। इसी अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com