Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका से जो भारत आया था चुपके-चुपके… संसद में रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके के लिए पढ़ी कविता, देखें VIDEO

Ramdas Athawale Speech Rajya Sabha: संसद में नीट पेपर लीक पर चर्चा के दौरान रामदास आठवले ने छात्र नेता अभिजीत दीपके के लिए कविता पढ़ी। जानें आठवले के इस अनोखे अंदाज और भाषण की बड़ी बातें।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 31, 2026 | 05:41 PM

अभिजीत दीपके और रामदास आठवले (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ramdas Athawale Recites Poem For Abhijeet Dipke: संसद के ऊपरी सदन में जब भी केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले खड़े होते हैं, तो वहां केवल गंभीर चर्चा ही नहीं होती, बल्कि उनके विशेष अंदाज और तुकबंदी वाली कविताओं से सदन का माहौल भी बदल जाता है। हाल ही में नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के दौरान आठवले ने छात्र नेता अभिजीत दीपके के आंदोलन और उनके संघर्ष को लेकर अपनी सिग्नेचर शैली में एक कविता पढ़ी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

आठवले ने अपने भाषण की शुरुआत में ही अभिजीत दीपके का जिक्र करते हुए कहा, अमेरिका से जो भारत आया था चुपके-चुपके, उनका नाम है अभिजीत दीपके। उन्होंने सदन को बताया कि अभिजीत दीपके उनके ही समाज से ताल्लुक रखते हैं और एक सच्चे अंबेडकरवादी युवा हैं। आठवले ने गर्व के साथ कहा कि दीपके ने छात्रों के अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण आंदोलन खड़ा किया है और वे स्वयं भी ऐसे ही आंदोलनों की उपज हैं।

आंदोलन, लाठीचार्ज और सरकार का रुख

अभिजीत दीपके द्वारा किए गए 25 दिनों के आंदोलन का जिक्र करते हुए आठवले ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन लंबे समय तक अत्यंत शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक छात्र रेल भवन तक सीमित थे, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन जब छात्रों ने बैरिकेड तोड़कर पार्लियामेंट की ओर घुसने का प्रयास किया, तब पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। हालांकि, उन्होंने छात्र नेता का पक्ष लेते हुए यह भी कहा, मैं लाठीचार्ज का समर्थन नहीं करता हूं और इसकी जरूर इंक्वायरी होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में दिसंबर में होंगे जिला परिषद चुनाव! जानें सुप्रीम कोर्ट में फडणवीस सरकार ने क्या दिया जवाब

कमर दर्द का बहाना फेल! विवाद के बाद BMC पदाधिकारियों को करनी होगी स्कॉर्पियो में सवारी, वापस ली इनोवा की मांग

मुंबई में अण्णाभाऊ साठे रिसर्च इंस्टीट्यूट का भूमिपूजन हुआ, CM फडणवीस और शिंदे ने वंशजों को किया सम्मानित

दक्षिण अमेरिकी मछली बनी सोलापुर के मछुआरों का सिरदर्द! फिश टैंक से उजनी डैम पहुंची ‘सकर’ फिश

अमरिका से जो भारत आया था चुपके चुपके…. रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके के लिए पढ़ी कविता। pic.twitter.com/ZGIOGfDEPx — Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) July 31, 2026

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है। आठवले के शब्दों में, नीट को फिट करने के लिए मोदी सरकार ने यह बिल लाया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने छात्रों की मांगों पर ध्यान दिया है और यही कारण है कि छात्र अब खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन के गीत गा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दक्षिण अमेरिकी मछली बनी सोलापुर के मछुआरों का सिरदर्द! फिश टैंक से उजनी डैम पहुंची ‘सकर’ फिश

विपक्ष को चुनौती और 2029 की भविष्यवाणी

आठवले ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्ष को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितने भी आरोप लगाए, सरकार उतनी ही मजबूती से उन्हें पीछे धकेलती रहेगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे स्वयं भी लाठियां खाकर ही यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ही मराठवाड़ा विश्वविद्यालय को बाबा साहब का नाम दिलाने के लिए 17 साल तक संघर्ष करना पड़ा था।

भाषण के समापन पर आठवले ने अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि 2014 में उनके समर्थन के बिना शायद भाजपा की सरकार नहीं बनती। उन्होंने बड़े आत्मविश्वास के साथ घोषणा की कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे और वे स्वयं उस मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। अंत में उन्होंने जय भीम, जय भारत के नारे के साथ अपना वक्तव्य समाप्त किया, जिससे सदन में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई।

Ramdas athawale recites poem for abhijeet dipke in parliament watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 05:41 PM

Topics:  

  • Abhijeet Dipke
  • Maharashtra News
  • Parliament Session
  • Ramdas Athawale

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.