मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में जुलाई महीने में भारी बारिश हुई। बारिश से खरीफ की फसलों को जिवनदान मिला है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश की वजह से कई जगह तबाही भी देखने को मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिन तक राज्य में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, आज से अगले 4 से 5 दिन तक विदर्भ और मराठवाड़ा में अलग अलग जगहो पर बारिश का अलर्ट रहने की संभावना है।
मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड धाराशिव और परभणी जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। विदर्भ के अमरावती, अकोला, बुलढाणा, अकोट, परतवाड़ा, अचलपुर, वर्धा, नागपुर में बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- संगमनेर तहसील में गंभीर जल संकट का खतरा, बूंद-बूंद पानी को तरसे 16 गांव
मुंबई समेत उपनगरों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी बारिश होने की अनुमान है। दूसरी तरफ अहमदनगर, नासिक, नंदुरबार, धुले जलगांव जिले में भी बारिश की संभावना जताई गई है।