- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Weather Update 05 Sept Imd Issued Rain Alert In Vidarbha Konkan Marathwada
विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन जिलों में जारी किया ‘येलो अलर्ट’
- Written By: किर्तेश ढोबले
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को विदर्भ समेत खानदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि आज विदर्भ के गडचिरोली, अकोला, अमारा, नागपुर, बुलढाणा, चंद्रपुर, वर्धा, यवतमाल और नासिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD ने महाराष्ट्र के इन जिलों में जारी किया 'येलो अलर्ट' (सोर्स-पीटीआई फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश पर अब ब्रेक लग गया है। कल से बारिश की तीव्रता कम हो गई है। लेकिन मौसम विभाग ने गुरुवार को विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश की आशंका को देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को विदर्भ समेत खानदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि आज विदर्भ के गडचिरोली, अकोला, अमारा, नागपुर, बुलढाणा, चंद्रपुर, वर्धा, यवतमाल और नासिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट
दूसरी ओर, धुले, जलगांव, नंदुरबार और मराठवाड़ा के सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा दिए गए इस पूर्वानुमान के मुताबिक, मराठवाड़ा के धुले, जलगांव, नंदुरबार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
Ebola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
गड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
यह भी पढ़ें:-पुणे समेत महाराष्ट्र के ‘इन’ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना, पढ़ें मौसम रिपोर्ट
पुणे में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग के कुछ इलाकों में मुसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने इन इलाकों के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पुणे, कोल्हापुर, सतारा जिलों में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
बारिश से संबंधित घटनाओं में दस लोगों की मौत
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन दिन में मराठवाड़ा में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। वहीं मूसलाधार बारिश से सात जिलों में लगभग 11.67 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा। फसल क्षति के आकलन में ‘‘विलंब” करने के कारण महायुति सरकार को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा है। इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश से नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को एनडीआरएफ मानदंड से अधिक मुआवजा देने का बुधवार को आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें:-जलगांव में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Maharashtra weather update 05 sept imd issued rain alert in vidarbha konkan marathwada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMEbola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
May 31, 2026 | 08:13 AMदिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:06 AMगड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
May 31, 2026 | 08:04 AMMaharashtra Child Marriage: बाल विवाह को लेकर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा रुख, अदिति तटकरे ने सेट किया टारगेट
May 31, 2026 | 08:01 AMUP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम
May 31, 2026 | 08:00 AMZaporizhzhia Drone Strike: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर ईरान का ड्रोन अटैक! दीवार में हुआ छेद
May 31, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










