Maharashtra Top 10 News: मुंबई में अमित शाह के भाषण से लेकर बॉम्बे HC के फैसले तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: मुंबई में अमित शाह के भाषण से लेकर बॉम्बे HC के बड़े फैसले तक, जानिए महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें। पढ़ें राज्य के प्रमुख समाचारों का पूरा अपडेट।
maharashtra top 10 news amit shah mumbai speech bombay hc verdict
अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी घोषणाओं और प्लास्टर ऑफ पेरिस की गणेश मूर्तियों पर बॉम्बे हाई कोर्ट के अहम निर्देशों के बाद जारी बीएमसी की नई एसओपी तक, आज राज्य में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रम देखने को मिले।

एक तरफ जहां पुणे में गणेशोत्सव को लेकर 626 अतिरिक्त विशेष बसों की घोषणा हुई, वहीं दूसरी ओर पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। राज्य भर में विकास योजनाओं, त्योहारों की तैयारियों और कानूनी फैसलों से जुड़ी महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी और प्रमुख खबरें एक क्लिक में पढ़ें।

1. मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

pm modi birthday seva sankalp abhiyan amit shah announcement
अमित शाह(सोर्सः सोशल मीडिया)

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी, एनडीए के घटक दल और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. पुणे में गणेशोत्सव के दौरान ट्रैवल आसान, 626 अतिरिक्त बसें और रात 2 बजे तक सेवा

PMPML Special Bus
PMPML की विशेष बस(सोर्स : सोशल मीडिया)

गणेशोत्सव के दौरान पुणे शहर के गणेश मंडलों के आकर्षक देखावे देखने के लिए देर रात तक निकलने वाले श्रद्धालुओं की वापसी आसान होगी। पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपी) ने 14 से 25 सितंबर के बीच 626 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। भीड़ वाले दिनों में विशेष बस सेवा रात 2 बजे तक जारी रहेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर पीएमपी इसके बाद भी अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. मुंबई में ऑटो-टैक्सी मीटर रिकैलिब्रेशन में आ रही भारी दिक्कत

Mumbai Auto Taxi Meter Calibration
मुंबई में ऑटो-टैक्सी मीटर रिकैलिब्रेशनप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

मुंबई महानगर क्षेत्र में संशोधित किराया लागू होने के बाद रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मीटर रिकैलिब्रेशन का झंझट बढ़ गया है। डिजिटल मीटर में नया किराया दर अपडेट करने के लिए जरूरी चिप की कमी है, जिसके चलते रिकैलिब्रेशन का काम धीमी गति से चल रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने टेंपो और दो कारों को मारी टक्कर, 2 की मौत

pune bangalore highway road accident
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन(सोर्स : सोशल मीडिया)

पुणे में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर धायरी ब्रिज के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना जांभुलवाड़ी क्षेत्र में लक्ष्मी लॉज के सामने हुई, जो आंबेगांव पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. अहिल्यादेवी होलकर कर्जमुक्ति योजना: पुणे के 23,117 किसानों की दूसरी सूची जारी, आधार प्रमाणीकरण की अपील

Second list of 23,117 farmers from Pune released; appeal made for Aadhaar authentication
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना-2026 के तहत आधार प्रमाणीकरण के लिए पात्र किसानों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें पुणे जिले के 23 हजार 117 किसानों को शामिल किया गया है। पात्र किसान सूची में अपना नाम और कर्ज खाते का विवरण जांचकर जल्द से जल्द आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करें, यह अपील सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील ने की है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. 1956 के बाद सिंहस्थ में त्रिखंड योग से ऐतिहासिक होगा कुंभ, गोदावरी में प्रवाहित होगी विशेष ब्रह्मांडीय ऊर्जा

nashik simhastha kumbh 2027 trikhand yog 1956
नासिक सिंहस्थ कुंभ एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नासिक में कुंभ मेला (सिंहस्थ) तब आयोजित होता है जब बृहस्पति (गुरु) ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करता है। इस बार बनने वाले 'त्रिखंड योग' या 'त्रिखंडी योग' के दौरान, बृहस्पति ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में, फिर कन्या राशि में और पुनः वक्री व मार्गी चाल चलते हुए सिंह राशि में तीन बार प्रवेश करेगा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. गड्ढों के कारण हुई UPSC परीक्षा में 2 मिनट देरी, नासिक में प्रवेश न मिलने से छात्रों व अभिभावकों का हंगामा

upsc exam nashik 2 minute delay students protest
यूपीएससी परीक्षा नासिक(सोर्सः सोशल मीडिया)

केंद्रीय लोकसेवा आयोग द्वारा रविवार को देशभर में आयोजित सीडीएस (2) और एनडीए एवं एनए (2) परीक्षाओं के दौरान नासिकके के. वी. एन. नाईक कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिला। मात्र 2 से 3 मिनट की देरी से पहुंचे कई परीक्षार्थियों को प्रवेश देने से मना किए जाने पर नाराज छात्रों और उनके अभिभावकों ने केंद्र के बाहर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. गणेशोत्सव से पहले किसानों को झटका, कल्याण APMC में 70-80 से गिरकर 10-30 रुपये किलो हुआ गेंदा

Marigold flower prices crash during Ganeshotsav: Rates drop to ₹10–30 per kg as supply rises
गणेशोत्सव गेंदा फूलसोर्स- सोशल मीडिया

गणेशोत्सव में गेंदे के फूलों की बढ़ती मांग और अच्छे भाव की उम्मीद में अलग-अलग जिलों से किसान कल्याण एपीएमसी के फूल बाजार पहुंचे थे। हालांकि, बाजार में फूलों की आवक बढ़ते ही किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 70 से 80 रुपये किलो तक बिकने वाला गेंदा अब महज 10 से 30 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. घर में नागदेवता का वास, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल! दंपति ने उड़ाए 2.55 लाख के गहने

Khaparkheda Police Arrest
घर में नागदेवता का वासप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

नागपुर में अंधविश्वास का झांसा देकर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक दंपति ने 80 वर्षीय लकवाग्रस्त वृद्धा के उपचार का नाटक करते हुए उसके परिवार को विश्वास में लिया और घर में नागदेवता का वास होने की बात कहकर करीब 2.55 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण ठग लिए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. PoP गणेश मूर्तियों के पुनर्चक्रण के लिए BMC का SOP 24 घंटे में निकलेंगी मूर्तियां

BMC's SOP for recycling PoP Ganesh idols: Idols to be processed within 24 hours
बॉम्बे हाईकोर्ट बीएमसी, गणेश मूर्तियां सोर्स- सोशल मीडिया

बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, बीएमसी ने विसर्जित प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) गणेश मूर्तियों के कलेक्शन, सुरक्षित स्टोरेज, साइंटिफिक प्रोसेसिंग और रीसायकल के लिए एक इंटीग्रेटेड प्रोसेस शुरू किया है। इस बारे में बीएमसी ने सभी विभागों के सहायक आयुक्त को एक मानक परिचालन प्रक्रिया जारी किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com