पुणे में गणेशोत्सव के दौरान ट्रैवल आसान, 626 अतिरिक्त बसें और रात 2 बजे तक सेवा

Public Transport Ganeshotsav 2026: गणेशोत्सव के दौरान पुणे में श्रद्धालुओं के लिए PMPML 14 से 25 सितंबर तक 626 अतिरिक्त बसें चलाएगा। भीड़ वाले दिनों में बस सेवा रात 2 बजे तक जारी रहेगी।
PMPML Special Bus
PMPML की विशेष बस(सोर्स : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pune Traffic Bus Service: गणेशोत्सव के दौरान पुणे शहर के गणेश मंडलों के आकर्षक देखावे देखने के लिए देर रात तक निकलने वाले श्रद्धालुओं की वापसी आसान होगी। पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपी) ने 14 से 25 सितंबर के बीच 626 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। भीड़ वाले दिनों में विशेष बस सेवा रात 2 बजे तक जारी रहेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर पीएमपी इसके बाद भी अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी।

भीड़ वाले दिनों में 285 अतिरिक्त बसों पर जोर

गणेशोत्सव के सबसे अधिक भीड़ वाले दिनों में पीएमपी ने विशेष व्यवस्था की है। 17, 18 और 24 सितंबर को 285 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। गौरी विसर्जन के बाद 19 से 25 सितंबर के बीच भी गणेश मंडलों के देखावे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों के घरों से निकलने की संभावना है। यात्रियों की संख्या के अनुसार इस अवधि में अतिरिक्त बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

रात की विशेष बस सेवा पर अतिरिक्त किराया नहीं

पीएमपी की विशेष रात की बस सेवा के लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। हालांकि, दैनिक पास की वैधता रात 12 बजे तक ही रहेगी। रात 12 बजे के बाद बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमानुसार टिकट लेना होगा। गणपति आगमन और विसर्जन मिरवणुकों के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पीएमपी बस संचालन में आवश्यक बदलाव करेगी।

PMPML Special Bus
पिंपरी-चिंचवड़ में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में 75 पान दुकानें हटाईं, पुलिस-मनपा का बड़ा अभियान

मनपा भवन, डेक्कन और स्वारगेट से वैकल्पिक मार्ग

गणेशोत्सव के दौरान पुणे शहर के कई प्रमुख मार्ग जुलूसों और यातायात व्यवस्था के कारण बंद किए जाते हैं। ऐसे समय में पीएमपी मनपा भवन, डेक्कन और स्वारगेट से वैकल्पिक मार्गों के जरिए बस सेवा संचालित करने की योजना पर काम करेगी। शहर के मध्यवर्ती हिस्सों में देर रात तक नागरिकों की आवाजाही को देखते हुए नियमित बसों के साथ अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक परिवहन पर बढ़ने वाले दबाव को कम करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वापसी का विकल्प देने में मदद मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com