गड्ढों के कारण हुई UPSC परीक्षा में 2 मिनट देरी, नासिक में प्रवेश न मिलने से छात्रों व अभिभावकों का हंगामा

Nashik Students Protest: नासिक के KVN नाईक कॉलेज UPSC परीक्षा केंद्र पर 2-3 मिनट देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला। छात्रों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
upsc exam nashik 2 minute delay students protest
यूपीएससी परीक्षा नासिक(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik UPSC Exam Centre: केंद्रीय लोकसेवा आयोग द्वारा रविवार को देशभर में आयोजित सीडीएस (2) और एनडीए एवं एनए (2) परीक्षाओं के दौरान नासिकके के. वी. एन. नाईक कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिला। मात्र 2 से 3 मिनट की देरी से पहुंचे कई परीक्षार्थियों को प्रवेश देने से मना किए जाने पर नाराज छात्रों और उनके अभिभावकों ने केंद्र के बाहर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

परीक्षा के लिए सुबह 9:30 बजे का रिपोर्टिंग समय तय किया गया था। प्रभावित छात्रों का कहना था कि शहर में खराब सड़कों, गड्ढों और भारी ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें पहुंचने में महज कुछ सेकेंड से लेकर 2-3 मिनट की देरी हुई। इसके बावजूद केंद्र प्रबंधन ने यूपीएससी के सख्त नियमों का हवाला देते हुए मुख्य द्वार बंद कर दिया और किसी को भी भीतर प्रवेश नहीं दिया। आक्रोशित अभिभावकों ने सवाल उठाया कि जब शहर के अन्य केंद्रों पर 9:45 बजे तक प्रवेश दिया जा रहा था, तब इसी केंद्र पर इतना कड़ा रुख क्यों अपनाया गया।

upsc exam nashik 2 minute delay students protest
महाराष्ट्र के वन मंत्री की मांग, ताडोबा अंधारी राष्ट्रीय उद्यान के पास बने हवाई अड्डा

सड़कों की खराबी के कारण देरी

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने प्रशासनिक पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की परीक्षाओं के नियम बेहद कड़े होते हैं और उनका नियंत्रण सीधे केंद्रीय स्तर से होता है। निर्धारित समय के बाद गेट बंद होने पर स्थानीय प्रशासन हस्तक्षेप नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक और सड़कों की खराबी के कारण देरी होने के दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि समय पर पहुंचे सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया था।

71% रही उपस्थिति

तनावपूर्ण माहौल और इस विवाद के बीच नासिक केंद्र पर परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नासिक केंद्र पर पंजीकृत कुल 4,375 परीक्षार्थियों में से 3,113 उम्मीदवार उपस्थित रहे, जबकि 1,262 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आमतौर पर 50 प्रतिशत के आसपास रहने वाली उपस्थिति इस बार नासिक में 71.15 प्रतिशत दर्ज की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com