

Pune Farm Loan Waiver Second List: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना-2026 के तहत आधार प्रमाणीकरण के लिए पात्र किसानों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है।
इसमें पुणे जिले के 23 हजार 117 किसानों को शामिल किया गया है। पात्र किसान सूची में अपना नाम और कर्ज खाते का विवरण जांचकर जल्द से जल्द आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करें, यह अपील सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील ने की है।
दूसरी सूची जिलावार और बैंकवार जारी की गई है। संबंधित बैंक शाखाओं, विकास संस्थाओं तथा ग्राम पंचायतों में भी यह सूची उपलब्ध कराई जाएगी। पुणे जिले के पात्र किसानों को अपने कर्ज खाते की जानकारी की जांच करने के बाद नजदीकी 'आपले सरकार सेवा केंद्र' में जाकर आधार प्रमाणीकरण कराना होगा।
दूसरी सूची में शामिल किसानों को 31 मार्च 2026 को कर्ज खाते में बकाया राशि की भी जांच करनी होगी। आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद पात्र किसानों के कर्ज खातों में कर्जमाफी की राशि जमा की जाएगी।
योजना की पहली सूची में आधार प्रमाणीकरण पूरा करने वाले 12 लाख 58 हजार किसानों के कर्ज खातों में अब तक 10 हजार 114 करोड़ 90 लाख रुपये की कर्जमाफी राशि जमा की जा चुकी है।
इनमें 7 अगस्त को 6 लाख 22 हजार किसानों को 5,028 करोड़ 60 लाख रुपये तथा 24 अगस्त को 6 लाख 36 हजार किसानों को 5,086 करोड़ 30 लाख रुपये वितरित किए गए।
नाम जांचें दूसरी सूची में अपना नाम और कर्ज खाते का विवरण देखें। बकाया जांचें 31 मार्च 2026 की कर्ज बकाया राशि की पुष्टि करें।
आधार प्रमाणीकरण नजदीकी 'आपले सरकार सेवा केंद्र' पर प्रक्रिया पूरी करें। राशि जमा प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद पात्रता के अनुसार कर्जमाफी की राशि कर्ज खाते में जमा की जाएगी।
पुणे विभाग के दूसरी सूची के पात्र किसान- 23,117
पहली सूची के किसानों को मिली राहत- 12.58 लाख
पहली सूची में वितरित कर्जमाफी राशि- 10,114.90 करोड़
7 अगस्त को वितरित- 5,028.60 करोड़
24 अगस्त को वितरित्त- 5,086.30 करोड़