Maharashtra Top 10 News: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नेपाल बाढ़ में लापता पर्यटकों तक, जानें आज की प्रमुख खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: वोटर लिस्ट से गायब नाम, मराठा आंदोलन का अल्टीमेटम और नागपुर के स्कूलों में बम की धमकी। जानिए महाराष्ट्र की राजनीति, अपराध और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 10 बड़ी खबरें।
Maharashtra Top 10 News Updates
महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरेंडिजाइन फोटो, सोर्स: AI

Maharashtra Top 10 News 31 August: महाराष्ट्र में आज कई बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी खबरें सामने आई हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राज्य के 2 करोड़ 7 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम गायब पाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर मनोज जरांगे ने सरकार को मुंबई कूच का अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं, एक दुखद खबर नेपाल से आई है। 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद मुंबई के प्रसिद्ध पर्वतारोही डॉ. मिलिंद चितले और उनकी पत्नी समेत कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया 61 सदस्यीय दल लापता है। आइए जानते है महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में।

1. महाराष्ट्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 2 करोड़ से ज्यादा नाम गायब

Maharashtra Draft Voter List Name Missing How To Check And Apply
महाराष्ट्र में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 2.07 करोड़ नाम बाहरप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार, 31 अगस्त को नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में महाराष्ट्र के 2 करोड़ 7 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज नहीं हैं। आयोग ने 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर...

2. नेपाल की बाढ़ में मुंबई के प्रसिद्ध डॉक्टर समेत 61 सदस्यीय समूह लापता

Milind Chitale Missing Nepal Flood
नेपाल बाढ़ का दृश्य, डॉ. मिलिंद चितले व उनकी पत्नीसोर्स: सोशल मीडिया

26 अगस्त को नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद मुंबई के अंधेरी निवासी डॉ. मिलिंद चितले और उनकी पत्नी समेत 61 सदस्यीय कैलाश मानसरोवर यात्रा दल लापता है। 'हिल्स एंड ट्रेल्स' के संस्थापक डॉ. चितले के सकुशल मिलने की उम्मीदें अब धुंधली पड़ रही हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

3. मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे का सरकार को 12 सितंबर का अल्टीमेटम

Manoj Jarange
मनोज जरांगेसोर्स: सोशल मीडिया

जालना के अंतरवाली सराटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के तीसरे दिन मनोज जरांगे पाटिल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 12 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मराठा समुदाय 'गुरिल्ला रणनीति' से मुंबई की ओर कूच करेगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

4. नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, बढ़ी समंदर की ताकत

Indian Navy commissions INS Nipun at Naval Dockyard Mumbai
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुणसोर्स: सोशल मीडिया

मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में आयोजित भव्य समारोह में निस्तार-क्लास का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल INS निपुण भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने इसे डीप-वॉटर ऑपरेशन्स के लिए बेहद अहम बताया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर उद्धव ठाकरे गुट का सामना का तीखा हमला

Uddhav Thackeray Shiv Sena UBT Targets RSS Chief Mohan Bhagwat
उद्धव ठाकरे व RSS प्रमुख मोहन भागवतसोर्स: सोशल मीडिया

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों पर तंज कसा है। सामना ने कहा कि भागवत का विदेशों में सहिष्णुता और 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश भारत के मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक माहौल से बिल्कुल अलग है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

6. समृद्ध महामार्ग पर 18 लाख की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

Samruddhi Mahamarg Robbery Case 7 Accused Arrested
समृद्धि महामार्ग पर 18 लाख की लूट के 7 आरोपी गिरफ्तारसोस्र: सोशल मीडिया

नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर नासिक के सिन्नर इलाके में हुई 18 लाख रुपये की लूट की गुत्थी नासिक पुलिस ने सुलझा ली है। 48 घंटे के भीतर धाराशिव जिले के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

7. पुणे में 900 करोड़ रुपये की लागत से 662 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प

Pune Road Development
रोड पर साइकिल चला रहा लड़का प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

'पुणे ग्रैंड टूर' के दूसरे चरण के तहत जिले की 11 तहसीलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का खाका तैयार किया गया है। लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से 662 किलोमीटर लंबी सड़कों का नवनिर्माण और मरम्मत की जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. नागपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, छुट्टी घोषित

school bomb threat in nagpur
सेंटर पॉईंट स्कूल(सोर्स: सोशल मीडिया)

31 अगस्त को नागपुर शहर के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने का ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई, हालांकि शिक्षकों और कर्मचारियों को उपस्थित रहने का आदेश देने से कर्मचारियों में असमंजस रहा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

9. पुणे बाजार में सब्जियों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक गिरे

Pune Vegetable Market Fruit Prices
बाजार में सजे ताजे फल और हरी सब्जियों प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

पुणे के गुलटेकड़ी स्थित मार्केट यार्ड में मांग सुस्त रहने के कारण भिंडी, टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन और मटर जैसी सब्जियों के भाव में 10-20% की गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय आवक के अलावा पड़ोसी राज्यों से करीब 90 ट्रक हरी सब्जियां बाजार पहुंचीं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

10. सोयगांव के बोगस रजिस्ट्री मामले में प्रभारी सब रजिस्ट्रार निलंबित

soygaon bogus registry case sub registrar suspended
संदिपान भुमरे(सोर्सः सोशल मीडिया)

छत्रपति संभाजीनगर जिले के सोयगांव स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में नियमबाह्य दस्तों की नोंदणी और छुट्टी के दिन कार्यालय खोलकर नोंदणी प्रक्रिया चलाने के गंभीर मामले में प्रभारी सब रजिस्ट्रार तथा कनिष्ठ लिपिक दीपक एच. रावलकर को निलंबित कर दिया गया है। निबंधन महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रक, महाराष्ट्र राज्य, पुणे ने 31 अगस्त को निलंबन का आदेश जारी किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com