Maharashtra Top 10 News: किसान कर्ज माफी से लेकर राज ठाकरे के आरोपों तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: छूटे पात्र किसानों को कर्ज माफी और सूखे का ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त पर संजय राउत के तीखे हमले, राज ठाकरे के वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप, पढ़ें महाराष्ट्र की बड़ी खबरें।
navi mumbai parsik hill car accident belapur uran railway track
देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में सियासी हलचलों और प्रशासनिक फैसलों का दौर तेज़ है। राज्य सरकार ने गंभीर सूखे से प्रभावित क्षेत्रों के लिए जल्द सरकारी आदेश जारी करने और छूटे हुए पात्र किसानों को फसल कर्ज माफी देने का बड़ा ऐलान किया है।

दूसरी ओर, विपक्ष के हमलों के बीच संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग और MCOCA लगाने की मांग की है, जबकि राज ठाकरे ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप लगाए हैं। बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर, पुरंदर एयरपोर्ट के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट से रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा, बीएमसी की 14 फीट से ऊंची झोपड़ियों पर कार्रवाई और इंद्रायणी नदी परियोजना पर उठते विवादों ने भी राज्य का ध्यान खींचा है।

1. महाराष्ट्र में सूखे पर बड़ा ऐलान! सीएम फडणवीस बोले- छूटे किसानों को भी मिलेगी कर्ज माफी

maharashtra drought announcement devendra fadnavis farmers loan waiver
दौरे के दौरान देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही प्रभावित इलाकों में गंभीर सूखा घोषित करने के लिए एक सरकारी आदेश (GR) जारी करेगी। साथ ही, खेती-किसानी के बढ़ते संकट से जूझ रहे राज्य में उन सभी पात्र किसानों को फसल कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा जो पिछली योजनाओं में छूट गए थे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. AIIMS नागपुर और IIT बॉम्बे मिलाएंगे हाथ! अब भारत में ही बनेगी सस्ती और हाइटेक मेडिकल तकनीक

IMPF MedTech Summit Vapi
वापी में आयोजित मेडटेक एक्सेस पर राष्ट्रीय नीति शिखर सम्मेलन मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधिसोर्स: सोशल मीडिया

भारतीय चिकित्सा संसदीय मंच (IMPF) के राष्ट्रीय नीति शिखर सम्मेलन में चिकित्सा प्रौद्योगिकी (MedTech) को मरीजों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने और देश में स्वदेशी तकनीक के विकास के लिए चिकित्सा संस्थानों, शोधकर्ताओं और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. 430 करोड़ की इंद्रायणी पुनरुज्जीवन परियोजना पर सवाल, बिना 100 टक्का भूमि अधिग्रहण ठेकेदार को थमाया वर्क ऑर्डर

Indrayani Rejuvenation Project
इंद्रायणी पुनरुज्जीवन परियोजना(सोर्स-सोशल मीडिया)

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा द्वारा शुरू की गई इंद्रायणी नदी पुनरुज्जीवन परियोजना अपनी शुरुआती चरण से ही प्रशासनिक लापरवाही के घेरे में आ गई है। परियोजना के लिए आवश्यक 100 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण पूरा किए बिना ही मनपा ने जुलाई महीने में ठेकेदार को कार्य आदेश जारी कर दिया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

sanjay raut demands mcoca against gyanesh kumar
ज्ञानेश कुमार और संजय राउत(सोर्स: सोशल मीडिया)

शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने भारत के चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। राउत ने घोषणा की कि विपक्ष संसद के दोनों सदनों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगा और मांग की कि उन पर MCOCA के तहत मामला दर्ज किया जाए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. मुंबई में डायबिटीज का बढ़ता खतरा, हर 5वां व्यक्ति पीड़ित, BMC अस्पतालों की जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल

Rising threat of diabetes in Mumbai: One in five people affected
मुंबई बीएमसी, डायबिटीज फ्री अभियान सोर्स- सोशल मीडिया

मुंबई शहर में डायबिटीज के बढ़ते मामलों ने बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में हर पांचवां व्यक्ति डायबिटीज से प्रभावित बताया गया है। एक ओर मनपा प्रशासन स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मरीजों ने जमीनी स्तर पर जांच और इलाज से जुड़ी कई परेशानियां बताई हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. मुंबई में 14 फीट से ऊंची झुग्गियों पर तोड़क कार्रवाई पर बवाल, महापौर बेखबर, BMC स्थायी समिति में हंगामा

Uproar over demolition drive against slums taller than 14 feet in Mumbai: Mayor unaware
बीएमसी, महापौर रितू तावड़े सोर्स- सोशल मीडिया

मुंबई के स्लम इलाकों में 14 फीट से अधिक ऊंचाई वाले अनधिकृत निर्माणों और झोपड़ों को गिराने के बीएमसी के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इस तोड़क कार्रवाई पर जब बीएमसी की महापौर रितू तावड़े से सवाल किया गया, तो उन्होंने पूरी तरह अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही वह कुछ कह सकेंगी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Raj Thackeray Social Media Post on Election Commission Controversy Gyanesh Kumar
राज ठाकरे, इनसेट- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

राज ठाकरे ने देश की चुनावी प्रक्रिया और ECI की निष्पक्षता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए सनसनीखेज दावे किए है। राज ठाकरे ने दावा किया है कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके और वोटर लिस्ट में मनमाने ढंग से हेरफेर कर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीते हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. पुरंदर एयरपोर्ट को लेकर बॉम्बे HC के फैसले के बाद कलेक्टर का अल्टीमेटम, किसानों के पास 10 अक्टूबर तक मौका

Purandar Airport Land Acquisition Bombay High Court Verdict
पुरंदर एयरपोर्टप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया

पुणे जिले के पुरंदर में प्रस्तावित छत्रपति संभाजीराजे ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 सितंबर को उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध किया गया था और हवाई अड्डे के स्थान को बदलने की मांग की गई थी। इसके बाद कलेक्टर ने भी किसानों को सहमति के लिए 10 अक्टूबर तक का समय दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. IIT Bombay का बड़ा फैसला: अब 10 और 11 अक्टूबर को होंगी 26-27 सितंबर वाली मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं

IIT Bombay Mid Semester Exam Rescheduled
IIT बॉम्बेसोर्स: सोशल मीडिया

आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने घोषणा की है कि जो मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं पहले 26 और 27 सितंबर को आयोजित की जानी थीं, उन्हें टाल दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. उद्धव ठाकरे का फडणवीस सरकार पर तीखा हमला, किसानों के लिए किए 31 हजार करोड़ के पैकेज का मांगा हिसाब

Uddhav Thackeray On Maharashtra Drought Thackeray
उद्धव ठाकरेसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में बारिश न होने और सूखे के कारण किसानों पर गहरा संकट मंडरा रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com