डीजल कीमतों और बढ़ते खर्च का असर, महाराष्ट्र एसटी ने बढ़ा हुआ किराया एक माह और बढ़ाया
Maharashtra ST Bus Fare Hike: महाराष्ट्र एसटी महामंडल ने बढ़ती डीजल कीमतों और परिचालन लागत का हवाला देते हुए साधारण बस सेवाओं पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त किराया वसूली की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एसटी बस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra ST Bus Fare Hike News: बढ़ती डीजल कीमतों और परिचालन खर्च के दबाव के बीच महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल ने यात्रियों को फिलहाल किराए में राहत न देने का फैसला किया है। साधारण बस सेवाओं पर लागू 10 प्रतिशत अतिरिक्त किराया वसूली की अवधि को एक माह बढ़ाते हुए 15 जुलाई तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
महामंडल का कहना है कि ईंधन लागत में लगातार वृद्धि और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से आर्थिक बोझ बढ़ा है, जिसके कारण यह कदम उठाना पड़ा। इस फैसले के चलते यात्रियों को अगले एक महीने तक बढ़े हुए किराए पर ही सफर करना होगा, जबकि साधारण और मिडी बस सेवाओं के मौजूदा किराया दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महामंडल के खर्च में लगातार हो रही है बढ़ोतरी
एसटी महामंडल की ओर से बताया गया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से 15 अप्रैल से साधारण बस सेवाओं के किराए में 10 प्रतिशत की अस्थाई बढ़ोतरी की गई थी। इस व्यवस्था की अवधि 15 जून को समाप्त होने वाली थी, लेकिन बढ़ती ईंधन लागत और अन्य खर्ची को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर सवाल, 557 योजनाओं में सिर्फ 13 का हुआ नवीनीकरण
अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी रात की उड़ानें; लाइटिंग और नेविगेशन का काम पूरा
भंडारा में 11वीं एडमिशन संकट बरकरार, तकनीकी समस्या से दूसरी मेरिट सूची पर रोक
उद्धव की बैठक में गैरहाजिर एकनाथ शिंदे के मंत्री के पास हाजिरी, शिवसेना UBT सांसद को लेकर तेज हुई चर्चा
एसटी प्रशासन के अनुसार डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण महामंडल के खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों के महंगाई भते में हुई वृद्धि का अतिरिक्त आर्थिक भार भी महामंडल पर पड़ा है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अस्थायी किराया वृद्धि को एक माह तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है।
ये भी पढ़ें :- मीरा-भाईंदर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर सवाल, 557 योजनाओं में सिर्फ 13 का हुआ नवीनीकरण
महामंडल ने जारी किए निर्देश
- महामंडल द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार साधारण और मिडी बस सेवाओं के लिए प्रति चरण किराया दर 11:05 रुपए ही बनी रहेगी।
- वहीं न्यूनतम यात्रा किराया वयस्क यात्रियों के लिए 14 रुपए और बच्चों के लिए 7 रुपए यथावत रहेगा, इससे यात्रियों को फिलहाल मौजूदा किराया दरों पर ही यात्रा करनी होगी।
- महामंडल ने इस संबंध में सभी विभाग नियंत्रकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए है।
- अधिकारियों को बढ़े हुए किराया दरों को तत्काल प्रभाव से लागू करने तथा यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है।
- एसटी प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय केवल आर्थिक परिस्थितियों और बढ़ती लागत को देखते हुए लिया गया है।
- आने वाले समय में ईंधन कीमती और वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद किराया संरचना पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
- फिलहाल यात्रियों को 15 जुलाई तक 10 प्रतिशत बढ़े हुए किराए का भुगतान करना होगा।
