Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में 11वीं एडमिशन संकट बरकरार, तकनीकी समस्या से दूसरी मेरिट सूची पर रोक

College Admission Issue: भंडारा में 11वीं की दूसरी अलॉटमेंट सूची जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया अचानक स्थगित कर दी गई है। इससे छात्र और अभिभावक असमंजस में हैं, वहीं कॉलेज प्रशासन भी परेशान है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 16, 2026 | 11:25 AM

हाई स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Second Merit List Delayed In Bhandara: राज्य में 11वीं कक्षा की प्रवेश प्रक्रिया इस समय बेहद महत्वपूर्ण चरण में है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण छात्र और अभिभावक लगातार चिंता में हैं। शिक्षा विभाग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दूसरी प्रवेश सूची 13 जून को पोर्टल पर जारी की गई, लेकिन कुछ ही घंटों में इस प्रक्रिया को अचानक स्थगित (होल्ड) कर दिया गया, जिससे हर तरफ भ्रम और असमंजस का माहौल बन गया है।

शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हुई और 21 मई से पहले दौर की शुरुआत की गई। पहले ही दिन वेबसाइट ठप होने से बाधा आई थी, जिसे सुधारने के बाद पहला दौर पूरा हुआ। इसके बाद 6 जून से दूसरा दौर शुरू हुआ, जिसमें 9 जून तक छात्रों ने पंजीकरण और कॉलेज के विकल्प चुने। 10 से 12 जून के बीच अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी कर 13 जून की सुबह पोर्टल पर कनिष्ठ महाविद्यालय आवंटन सूची जारी कर दी गई।

सूची देखने के बाद कई छात्र और उनके माता-पिता संबंधित कॉलेजों में पहुंचे, लेकिन दोपहर में अचानक प्राचार्यों को प्रवेश प्रक्रिया रोकने के आदेश मिल गए। इस अचानक आए आदेश के कारण कॉलेज प्रशासन के सामने भी यह संकट खड़ा हो गया कि वे प्रवेश के लिए कतारों में खड़े छात्रों और अभिभावकों को क्या जवाब दें। शिक्षा विभाग के मूल कार्यक्रम के अनुसार, 13 जून से 16 जून के बीच दस्तावेजों का सत्यापन और प्रत्यक्ष प्रवेश निश्चित करने की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। परंतु अब प्रक्रिया अचानक रोक दिए जाने के कारण इस समय सारिणी में बड़े बदलाव की पूरी संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

मीरा-भाईंदर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर सवाल, 557 योजनाओं में सिर्फ 13 का हुआ नवीनीकरण

अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी रात की उड़ानें; लाइटिंग और नेविगेशन का काम पूरा

उद्धव की बैठक में गैरहाजिर एकनाथ शिंदे के मंत्री के पास हाजिरी, शिवसेना UBT सांसद को लेकर तेज हुई चर्चा

चंद्रपुर मनपा: कांग्रेस में बगावत, 16 पार्षदों ने की गुट नेता राजेश अडूर को हटाने की तैयारी, वडेट्टीवार को झटक

कई पात्र छात्रों ने अपने प्रवेश निश्चित कर लिए

भंडारा जिला परिषद माध्यमिक शिक्षाधिकारी मनीषा गजभिये ने कहा है कि “12वीं प्रवेश प्रकिया के फाले दौर में जिले के कई छात्र छात्रों ने अपने प्रवेश निश्चित कर लिए हैं, वर्तमान में दूसरे दौर की प्रक्रिया चल रही है। है और जिला स्तर पर अतिम आधिकारिक आंकड़े राज्य शिक्षा निदेशालय के स्तर से संकलित किए जा रहे है। इसलिए, सभी प्रवेश दौर पूरे होने के बाद ही जिला स्तर पर प्रदेश के अंतिम और आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध हो पाएंगे।”

147 कॉलेजों के माध्यम से प्रवेश का नियोजन तहसीलवार उपलब्ध स्कूल,

इस शैक्षिक वर्ष में जिले के कुल 147 कनष्ठ महाविद्यालयों में 20, 180 सीटों की कुल प्रवेश क्षमता उपलब्ध है, जहां 283 कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। शाखावार विश्लेषण की बात करें तो कला संकाय का विस्तार भंडारा जिले में सबसे अधिक है, जिसके लिए कुल 147 कक्षाएं उपलब्ध हैं। इसमें भंडारा तहसील में 27 और साकोली तहसील में 21 कक्षाएं शामिल हैं, जहा अनुदानित, गैर-अनुदानित और स्व-वित्तपोषित माध्यमों से प्रवेश प्रक्रिया जारी हैं।

वहीं दूसरी ओर छात्रों की बढ़ती मांग को देखते हुए विज्ञान संकाय के लिए 128 कक्षाओं की व्यवस्था है, जिसमें भडारा उहसील में सबसे अधिक 41 कक्षाएं संचालित है। वाणिज्य संकाय के लिए जिले में केवल 16 कक्षाएं हैं, जिनमें से भंडारा तहसील में? और शेष छह तहसीलों में प्रत्येक में 1 से 2 कक्षाएं उपलब्ध हैं। विशिष्ट उप-शाखाओं के लिए भंडारा तहसील में 5 कंपोजिट कक्षाओं को भी शिक्षा विभाग ने दर्ज किया हैं।

यह भी पढ़ें:- क्लस्टर रिडेवलपमेंट मॉडल से बदलेगी मुंबई की तस्वीर, 9,115 करोड़ के राजस्व का अनुमान

शाखाएं और प्रवेश क्षमता का

तहसील क. महा. संख्या (कनिष्ठ महाविद्यालय) कुल कक्षाएं प्रवेश क्षमता
भंडारा (भारा) 33 57 5,760
मोहाडी 20 75 2,500
तुमसर 20 43 3,120
साकोली 18 37 2,500
लाखनी 21 30 2,780
लाखांदूर 15 26 1,600
पवनी 20 37 2,520
कुल योग 147 283 20,180

Bhandara 11th admission process postponed second merit list education 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 11:25 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.