- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra St Bus Fare Hike Extended Till July 15 2026
डीजल कीमतों और बढ़ते खर्च का असर, महाराष्ट्र एसटी ने बढ़ा हुआ किराया एक माह और बढ़ाया
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra ST Bus Fare Hike: महाराष्ट्र एसटी महामंडल ने बढ़ती डीजल कीमतों और परिचालन लागत का हवाला देते हुए साधारण बस सेवाओं पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त किराया वसूली की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

एसटी बस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra ST Bus Fare Hike News: बढ़ती डीजल कीमतों और परिचालन खर्च के दबाव के बीच महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल ने यात्रियों को फिलहाल किराए में राहत न देने का फैसला किया है। साधारण बस सेवाओं पर लागू 10 प्रतिशत अतिरिक्त किराया वसूली की अवधि को एक माह बढ़ाते हुए 15 जुलाई तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
महामंडल का कहना है कि ईंधन लागत में लगातार वृद्धि और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से आर्थिक बोझ बढ़ा है, जिसके कारण यह कदम उठाना पड़ा। इस फैसले के चलते यात्रियों को अगले एक महीने तक बढ़े हुए किराए पर ही सफर करना होगा, जबकि साधारण और मिडी बस सेवाओं के मौजूदा किराया दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महामंडल के खर्च में लगातार हो रही है बढ़ोतरी
एसटी महामंडल की ओर से बताया गया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से 15 अप्रैल से साधारण बस सेवाओं के किराए में 10 प्रतिशत की अस्थाई बढ़ोतरी की गई थी। इस व्यवस्था की अवधि 15 जून को समाप्त होने वाली थी, लेकिन बढ़ती ईंधन लागत और अन्य खर्ची को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर सवाल, 557 योजनाओं में सिर्फ 13 का हुआ नवीनीकरण
अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी रात की उड़ानें; लाइटिंग और नेविगेशन का काम पूरा
भंडारा में 11वीं एडमिशन संकट बरकरार, तकनीकी समस्या से दूसरी मेरिट सूची पर रोक
उद्धव की बैठक में गैरहाजिर एकनाथ शिंदे के मंत्री के पास हाजिरी, शिवसेना UBT सांसद को लेकर तेज हुई चर्चा
एसटी प्रशासन के अनुसार डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण महामंडल के खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों के महंगाई भते में हुई वृद्धि का अतिरिक्त आर्थिक भार भी महामंडल पर पड़ा है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अस्थायी किराया वृद्धि को एक माह तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है।
ये भी पढ़ें :- मीरा-भाईंदर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर सवाल, 557 योजनाओं में सिर्फ 13 का हुआ नवीनीकरण
महामंडल ने जारी किए निर्देश
- महामंडल द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार साधारण और मिडी बस सेवाओं के लिए प्रति चरण किराया दर 11:05 रुपए ही बनी रहेगी।
- वहीं न्यूनतम यात्रा किराया वयस्क यात्रियों के लिए 14 रुपए और बच्चों के लिए 7 रुपए यथावत रहेगा, इससे यात्रियों को फिलहाल मौजूदा किराया दरों पर ही यात्रा करनी होगी।
- महामंडल ने इस संबंध में सभी विभाग नियंत्रकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए है।
- अधिकारियों को बढ़े हुए किराया दरों को तत्काल प्रभाव से लागू करने तथा यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है।
- एसटी प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय केवल आर्थिक परिस्थितियों और बढ़ती लागत को देखते हुए लिया गया है।
- आने वाले समय में ईंधन कीमती और वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद किराया संरचना पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
- फिलहाल यात्रियों को 15 जुलाई तक 10 प्रतिशत बढ़े हुए किराए का भुगतान करना होगा।
Maharashtra st bus fare hike extended till july 15 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डीजल कीमतों और बढ़ते खर्च का असर, महाराष्ट्र एसटी ने बढ़ा हुआ किराया एक माह और बढ़ाया
Jun 16, 2026 | 11:45 AMतेहरान खेल रहा है ‘दोहरा खेल’… क्या नहीं हो पाएगी अमेरिका-ईरान डील? CIA ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया अलर्ट
Jun 16, 2026 | 11:39 AMPrayagraj: यमुनापार में मतदाता सूची से ग्राम प्रधान सहित 500 से अधिक नाम गायब, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
Jun 16, 2026 | 11:38 AMमीरा-भाईंदर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर सवाल, 557 योजनाओं में सिर्फ 13 का हुआ नवीनीकरण
Jun 16, 2026 | 11:33 AMUP में मदरसों को लेकर बड़ा फरमान जारी, बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर मिलेगा वेतन
Jun 16, 2026 | 11:31 AMअमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी रात की उड़ानें; लाइटिंग और नेविगेशन का काम पूरा
Jun 16, 2026 | 11:30 AMभंडारा में 11वीं एडमिशन संकट बरकरार, तकनीकी समस्या से दूसरी मेरिट सूची पर रोक
Jun 16, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM











