- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Obc Non Creamy Layer Income Limit Hike New Castes
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा दांव! OBC नॉन-क्रीमीलेयर सीमा 15 लाख रुपए करने की सिफारिश, जुड़ेंगी 43 नई जातियां
OBC Non Creamy Layer Limit: महाराष्ट्र में ओबीसी समुदाय के लिए नॉन-क्रीमीलेयर की आय सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने और 43 नई जातियों को शामिल करने की बड़ी सिफारिश की गई है।
- Written By: आकाश मसने

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra OBC Non Creamy Layer Income Limit: महाराष्ट्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। राज्य में ओबीसी समुदाय के लिए नॉन-क्रीमीलेयर आय सीमा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की सिफारिश की गई है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में हुई ओबीसी उपसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस प्रस्ताव पर जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक कर अंतिम चर्चा की जाएगी।
43 नई जातियों को ओबीसी में शामिल करने की तैयारी
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में हुई ओबीसी उपसमिति की बैठक में केवल आय सीमा ही नहीं, बल्कि ओबीसी वर्ग के विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में ओबीसी समुदाय में 43 नई जातियों को शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही जाति प्रमाणपत्र सत्यापन से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
फर्जी लाभार्थियों पर कसी जाएगी नकेल
ओबीसी उपसमिति की बैठक में ओबीसी विद्यार्थियों को मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं और योजनाओं की भी समीक्षा की गई। गलत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र जारी न किए जाएं, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
महाराष्ट्र सरकार द्वारा ओबीसी, विमुक्त जाति-भटक्या जमाती (विजाभज), एसबीसी और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए अलग बहुजन कल्याण विभाग बनाकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ओबीसी समाज के शैक्षणिक सशक्तिकरण और आर्थिक प्रगति के लिए कई योजनाएं चला रही है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को 100 प्रतिशत फीस में छूट दी जा रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई की सैलरी में आएगा DA एरियर्स का पैसा, GR जारी
ओबीसी समाज के लिए प्रमुख योजनाएं
- महाराष्ट्र के 36 जिलों में छात्र-छात्राओं के लिए 72 छात्रावास बनाए गए।
- छात्रावास से बाहर रहने वाले विद्यार्थियों को ‘स्वयंम’ योजना के तहत 60 हजार रुपये की सहायता।
- महाज्योति योजना के माध्यम से 29 विद्यार्थी यूपीएससी और 118 विद्यार्थी एमपीएससी में सफल।
- स्वरोजगार के लिए ओबीसी महामंडल के जरिए 15 लाख रुपये तक का ऋण।
- ‘पीएम आवास योजना’ के तहत घर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता।
Maharashtra obc non creamy layer income limit hike new castes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










