-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra News Horrific Murder Case Of Palghar District Severed Skull Found In Suitcase Know The Murderer Caught Husband Wife Murder Woman Body Found Suitcase
Maharashtra News: पालघर का खौफनाक हत्याकांड, सूटकेस में कटी खोपड़ी, जाने कैसे पकड़ा गया कातिल
- Written By: सौरभ शर्मा
पालघर में ट्रैवल बैग में मिले महिला के कटे सिर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए है।

प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स -सोशल मीडिया)
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को एक ट्रैवल बैग में महिला की खोपड़ी मिली। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जिसने कबूल किया कि उसने दो महीने पहले पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।
यह मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को विरार में एक लावारिस ट्रैवल बैग मिला, जिसमें एक महिला की खोपड़ी रखी हुई थी। पुलिस ने जब इस बैग की जांच शुरू की तो उन्हें इसमें एक ज्वेलरी पाउच मिला, जिस पर पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले की एक दुकान का नाम लिखा था। इसके जरिए पुलिस को मृतका की पहचान करने का सुराग मिला।
पति ने खुद ही किया पत्नी का कत्ल
जांच में पता चला कि आरोपी हरिश हिप्परगी (49) पालघर के नालासोपारा में रहता था और इमिटेशन ज्वेलरी के बिजनेस से जुड़ा था। वह अपनी 51 वर्षीय पत्नी उत्पला और 22 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। उत्पला की पहली शादी से भी एक बेटा था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। 8 जनवरी को हुए एक बड़े विवाद के दौरान हरिश ने गुस्से में उत्पला का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह शव को विरार ले गया, जहां उसने एक धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग किया। उसने धड़ को एक नाले में फेंक दिया और सिर को ट्रैवल बैग में रखकर वीरान इलाके में फेंक दिया।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, आरपीएफ-एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार
दर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
पहले मां को मारो, तभी बेटी को भेजूंगी: सास के कहने पर कलयुगी बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, हालत गंभीर
Bhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कैसे पुलिस ने आरोपी तक पहुंचाई दबिश
हत्या के बाद हरिश ने अपने बेटे को बताया कि उसकी मां पश्चिम बंगाल में अपने घर चली गई है। वह खुद भी फरार हो गया और अपना मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस ने जब ज्वेलरी पाउच के जरिए जांच की, तो उन्हें उत्पला की जानकारी मिली। लेकिन उसका नंबर दो महीने से बंद था। दूसरी तरफ, आरोपी का भी नंबर बंद मिलने पर पुलिस ने कई सुरागों को जोड़ते हुए नालासोपारा के रहमत नगर इलाके में दबिश दी और आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उत्पला के धड़ की तलाश में जुटी है, ताकि पूरे मामले की कड़ियों को जोड़कर हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझाई जा सके।
Maharashtra news horrific murder case of palghar district severed skull found in suitcase know the murderer caught husband wife murder woman body found suitcase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
Jul 12, 2026 | 12:09 PMशरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Jul 12, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














