- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Mlc Election 2026 Seat Calculation Politics
Maharashtra MLC Election 2026 का ऐलान, महायुति-मविआ में उम्मीदवारों को लेकर तेज हलचल
Maharashtra MLC Election की 10 सीटों के चुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। महायुति में सीटों का गणित स्पष्ट है, जबकि मविआ में एक सीट के लिए घमासान मचा हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक

एकनाथ शिंदे Vs उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra MLC Election 2026 Seat Calculation: महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 रिक्त सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है।
इस घोषणा के साथ ही सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाडी दोनों खेमों में उम्मीदवारी को लेकर जोड़-तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है।विधानसभा में 57 विधायकों के संख्या बल के आधार पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 2 सीटें आसानी से जीतने का मौका है। एक सीट के लिए नीलम गोहें का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। वे विधान परिषद की उपसभापति भी रह चुकी हैं।
दूसरी सीट के लिए रविंद्र फाटक, संजय मोरे, किरण पावसकर, शीतल म्हात्रे, शायना एनसी और दीपक सावंत जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं। ये वे नेता हैं जो राज्यसभा, लोकसभा या विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमा चुके हैं और अब विधान परिषद के जरिए राजनीतिक सक्रियता बनाए रखना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
किसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान
पांजरा ग्राम पंचायत ने स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता में मारी बाजी, मिला 6 लाख रुपये का पुरस्कार
मालखेड सीमेंट फैक्ट्री में हिंसक विवाद, अदाणी सीमेंट प्लांट में मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान मौत
MVA को मिली एक सीट
विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के अनुसार एक उम्मीदवार को जीत के लिए करीब 28 से 29 मतों की जरूरत होगी। इसके आधार पर भाजपा 6 सीटें, शिवसेना (शिंदे) 2 सीटें और राकां (अजीत पवार) 1 सीट जीत सकती है। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (मविआ) के खाते में केवल 1 सीट आएगी।
उद्धव गुट में भी घमासान
मविआ की एकमात्र सीट के लिए उद्धव ठाकरे गुट से कई नाम सामने आ रहे है। विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता अंबादास दानवे और पार्टी उपनेता सुषमा अंधारे सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा राजन विचारे, विनायक राउत, वैभव नाईक और सूरज चव्हाण भी दावेदारी में हैं। उद्धव ठाकरे खुद विधान परिषद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं और उनके दोबारा चुनाव लड़ने पर स्थिति अभी साफ नहीं है।
ये भी पढ़ें :- Women Reservation Bill: बिल फेल होने पर NDA को झटका, विपक्ष पर वार
कांग्रेस ने स्पष्ट की भूमिका
उद्धव के विधान परिषद चुनाव लड़ने पर असमंजस की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उद्धव स्वयं उम्मीदवार नहीं होंगे तो वे समर्थन नहीं देंगे। यह पेच महाविकास आघाडी (मविआ) की रणनीति को और उलझा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि शिंदे और उद्धव, दोनों खेमों में अंतिम फैसला किसके हक में जाता है?
Maharashtra mlc election 2026 seat calculation politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
May 16, 2026 | 08:04 PM80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
May 16, 2026 | 07:55 PMकिसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान
May 16, 2026 | 07:50 PMबिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
May 16, 2026 | 07:41 PM‘मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता’…’उधार की घड़ियां पहनकर करता हूं स्टाइल’, Salman Khan ने खोले अपने राज़
May 16, 2026 | 07:38 PMMP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
May 16, 2026 | 07:37 PMनीदरलैंड में ढोल ताशा की थाप पर PM नरेंद्र मोदी का मराठा स्टाइल स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने जमाया रंग
May 16, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












