- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Minister Girish Mahajan Justifies Police Action On Protesters
बदलापुर केस: मंत्री गिरीश महाजन ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को ठहराया सही, विपक्ष ने साधा निशाना
- Written By: किर्तेश ढोबले
शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने स्कूल में यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर महायुति सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी बुधवार से सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।

बदलापुर स्टेशन पर लोगों का विरोध प्रदर्शन (फोटो सौजन्य- पीटीआई)
मुंबई: ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ बदलापुर स्टेशन पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कई घंटे तक बदलापुर स्टेशन पर पटरियों पर बैठे रहे। इन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति शुरू हो गई है।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। महाजन ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों की अधिकतर मांगें मान लीं लेकिन कथित दोषी को सार्वजनिक रूप से फांसी देने की उनकी मांग को मानना संभव नहीं है। प्रदर्शनकारियों के आंदोलन से प्रभावित मध्य रेलवे के इस हिस्से पर ट्रेन सेवाएं 10 घंटे से भी अधिक समय बाद बहाल हो सकीं।
यह भी पढ़ें:-बदलापुर में रेल रोको आंदोलन से बिगड़े हालात, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, शाम को लाठी चार्ज
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी शिवसेना
महाजन के बयान के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने स्कूल में यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर महायुति सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी बुधवार से सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।
अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद, अभिभावकों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया है, जिसने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। वे बदलापुर स्टेशन पर पटरियों पर उतर आए और लोकल ट्रेनों का परिचालन अवरूद्ध कर दिया। सुबह करीब 8.30 बजे उपनगरीय ट्रेनों का मार्ग अवरुद्ध हो गया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पथराव भी किया। इससे पहले मंगलवार सुबह, स्कूली बच्चों के गुस्साए अभिभावक और स्थानीय नागरिक स्कूल के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर सजा की मांग की थी।
यह भी पढ़ें:- बदलापुर मामले से थमे मुंबई लोकल के पहिए, अंबरनाथ और कर्जत के बीच 42 ट्रेनें रद्द
10 घंटे बाद लोकल शुरू
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि पहली उपनगरीय ट्रेन निलंबित होने के लगभग 10 घंटे बाद रात 8:05 बजे बदलापुर स्टेशन पहुंची। नीला ने कहा, “पहली अप लोकल (खोपोली-सीएसएमटी) और डाउन लोकल (सीएसएमटी-कर्जत) दोनों रात 8:05 बजे बदलापुर से गुजरीं।”
Maharashtra minister girish mahajan justifies police action on protesters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
May 26, 2026 | 02:17 PMपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
May 26, 2026 | 02:16 PMMP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
May 26, 2026 | 02:16 PM11 वाहन चोरी के मामले उजागर, नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; भंडारा के 3 आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 02:16 PMहाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
May 26, 2026 | 02:14 PMAmravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
May 26, 2026 | 02:08 PMनागपुर में अतिक्रमण हटाने उतरी टीम, मनपा का मिशन-100 डेज एक्शन, बस स्टॉप और बाजारों में अभियान
May 26, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














