- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Govt Compensation Farmers Unseasonal Rain Relief Fund Ndrf
मुंबई में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत; 1.80 लाख किसानों को 128.65 करोड़ की सहायता
महाराष्ट्र सरकार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित 1.80 लाख किसानों के लिए 128.65 करोड़ की सहायता घोषित की है। एनडीआरएफ के मानकों के आधार पर यह राशि सीधे वितरित की जाएगी।

Maharashtra Farmers News: राज्य में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने 1 लाख 80 हजार 574 किसानों को 128 करोड़ 65 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मंत्रिमंडल की बैठक में यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने। जनवरी माह से ही फसलों के नुकसान का पंचनामा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सहायता राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ के नियमों के अनुसार तथा केंद्र सरकार के तय मानकों के आधार पर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, जनवरी से मार्च के बीच राज्य में 1 लाख 45 हजार 606 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हुईं, जिससे 2 लाख 33 हजार 890 किसान प्रभावित हुए। वहीं, अप्रैल माह में तेज हवाओं और अचानक हुई बेमौसम बारिश के कारण 1 लाख 22 हजार 993 हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा, जिससे 1 लाख 94 हजार 329 किसानों को भारी आर्थिक झटका लगा। मंत्रिमंडल की इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि नुकसान का सही आकलन करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।
पाइंटरइन जिलों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसानअक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान 1 लाख 14 हजार 752 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था। इस अवधि में मुख्य रूप से चंद्रपुर, धुले, गड़चिरोली, जलगांव, नासिक, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
“यह यूपी-बिहार नहीं, महाराष्ट्र में मत लाओ बुलडोजर कल्चर”, बॉम्बे हाईकोर्ट की निगम को कड़ी फटकार
इंतजार के बाद भी पेश नहीं हो पाया मनपा बजट, चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं मिलने से टली बैठक
मुंबई के होटलों में ‘चीज एनालॉग’ लिखना अनिवार्य, नियमों की अनदेखी पर 320 प्रतिष्ठानों को नोटिस
गेटवे ऑफ इंडिया की डीजल नौकाएं होंगी इलेक्ट्रिक; ईंधन खर्च और प्रदूषण घटाने के लिए नीति बनाएगी सरकार
वहीं, अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर यवतमाल, बुलढाणा, जालना, संभाजीनगर, बीड, लातूर, सोलापुर, नासिक, सातारा, धुले, नंदूरबार, अहिल्यानगर, पुणे आदि जिलों में देखा गया। 41 सिंचाई परियोजनाएं पूरी, 105 टीएमसी पानी संग्रहितजलसंपदा विभाग के अनुसार, जुलाई 2022 से अब तक 41 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिससे 105 टीएमसी पानी का भंडारण संभव हुआ है।
इन परियोजनाओं के जरिए 2.95 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित की गई है। इसके अलावा, जुलाई 2022 से 225 परियोजनाओं को संशोधित व प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लागत 4.35 लाख करोड़ रुपये है। सभी परियोजनाएं पूरी होने के बाद 33.45 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Maharashtra govt compensation farmers unseasonal rain relief fund ndrf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल सरकार का बड़ा राजनीतिक फैसला, CM सतीशन ने बंद की विवादित सिल्वर लाइन रेल परियोजना, भूमि अधिग्रहण रद्द
May 20, 2026 | 02:33 PMRaja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 85 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
May 20, 2026 | 02:31 PMAmitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने हेल्थ अपडेट के बीच लिखी कविता, फैंस बोले- शहंशाह हमेशा मजबूत
May 20, 2026 | 02:25 PM“यह यूपी-बिहार नहीं, महाराष्ट्र में मत लाओ बुलडोजर कल्चर”, बॉम्बे हाईकोर्ट की निगम को कड़ी फटकार
May 20, 2026 | 02:22 PMParle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
May 20, 2026 | 02:20 PMमोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, 1 से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर
May 20, 2026 | 02:17 PMइंतजार के बाद भी पेश नहीं हो पाया मनपा बजट, चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं मिलने से टली बैठक
May 20, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM












