Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट: यहां महायुति और महाविकास अघाडी के दल को नहीं बल्कि उम्मीदवार के चेहरे पर पड़ेंगे वोट, देखें क्या कहता है समीकरण

घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट पर अभी तक कुल 3 बार चुनाव हुआ है। जिसमें से दो बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक बार मनसे जीती है। इन सब में जो सबसे दिलचस्प है वो ये है कि अलग-अलग पार्टी से तीनों बार एक ही उम्मीदवार यहां का नेता चुना गया।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Nov 02, 2024 | 09:15 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।

288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

ये भी पढ़ें:-अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट: कांग्रेस की स्थित है डामाडोल, तीसरी बार खिलने को है कमल

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: केरल में वाम मोर्चा को BJP की चुनौती

बेलसंड विधानसभा सीट: राजद-जदयू के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, बाढ़-बेरोजगारी बनेंगे चुनावी मुद्दे

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए चांदीवली विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

 2009 से अस्तित्व में है घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट

घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 से ये विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में है। घाटकोपर पश्चिम विधानसभा मुंबई उपनगरीय जिले और मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2009 में कुल मतदाताओं की संख्या 305,516 थी। जिसमें से पुरुष 175,681 और महिला वोटर्स की संख्या 129,835 थी।

कैसा रहा मुकाबला

2009 का चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवारों के नाम मतों की संख्या वोट प्रतिशत
मनसे राम कदम 60,343 42.21
बीजेपी पूनम महाजन राव 34,115 23.86
कांग्रेस जेनेट डिसूजा 30,360 21.24
निर्दलीय मुकुंद थोराट 8,096 5.56

2014 का चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवारों के नाम मतों की संख्या वोट प्रतिशत
बीजेपी राम कदम 80,343 50.29
शिवसेना सुधीर मोरे  38,427 24.05
मनसे दिलीप लांडे 17,207 10.77
कांग्रेस रामगोविंद यादव  10,071 6.30
एनसीपी हारुन यूसुफ खान  7,426 4.65

2019 का चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवारों के नाम मतों की संख्या वोट प्रतिशत
बीजेपी राम कदम 70,263 47.01
निर्दलीय संजय भालेराव 41,474 27.75
मनसे गणेश चुक्कल 15,019 10.77
कांग्रेस आनंद शुक्ला 9,305 6.23
नोटा उपरोक्त में से कोई नहीं 2,279 1.54

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट पर अभी तक कुल 3 बार चुनाव हुआ है। जिसमें से दो बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक बार मनसे जीती है। इन सब में जो सबसे दिलचस्प है वो ये है कि अलग-अलग पार्टी से तीनों बार एक ही उम्मीदवार यहां का नेता चुना गया। मौजूदा विधायक राम कदम ही तीनों बार यहां से विधायक बने। इस हिसाब से देखें तो इस सीट पर पार्टी से ज्यादा उम्मीदवार मायने रखता है। फिलहाल,  2024 में जनता महायुति या महाविकास के उम्मीदवार को अपना ने ता किसे चुनेगी ये तो 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल जाएगा। वैसे महायुति का पलड़ा यहां भारी है।

Maharashtra elections 2024 ghatkopar west assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 09:00 PM

Topics:  

  • Assembly Election
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.