मानसून से पहले सूख रहे महाराष्ट्र के जलाशय, पिछले साल से 2.25% कम हुआ जल भंडारण
Maharashtra Dam Water Storage News: महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक से पहले जल संकट गहराने लगा है। राज्य के बांधों में केवल 27.79 प्रतिशत पानी बचा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र वॉटर स्टोरेज क्राइसिस (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Dam Water Storage Declines: महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून के दाखिल होने की संभावना नहीं है और केरल नहीं पहुंचा है। इस बीच राज्य में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बेमौसम बारिश का दौर जारी है। इस स्थिति में बांधों का जलभंडारण लगातार गिरता जा रहा है।
जलाशयों में केवल 27.79% पानी ही शेष बचा है। यदि समय पर मेघों ने बेरुखी दिखाई तो राज्य में जल संकट गहरा सकता है। जल संशाधन विभाग ने सोमवार को राज्य के बांधों की स्थिति ब्यौरा जारी किया। इसमें बताया गया है कि राज्य के कुल 3,028 बांधों में सिर्फ 27.79% पानी बचा है।
पिछले साल इसी अवधि में बांधों का जलभंडारण 30.04 % था। पिछले साल की तुलना में इस साल जल भंडारण में 2.25% की कमी आई है। बढ़ती गर्मी की वजह से राज्य में पानी का संकट गहराता जा रहा है। यदि मानसून समय पर नहीं आया तो पानी की कमी गंभीर रूप ले सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से रज्जाक शेख गंभीर रूप से घायल
Bulldozer Action पर फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- कानून तोड़ने वालों पर आगे भी चलेगा बुलडोजर
यवतमाल विधान परिषद चुनाव में बगावत के संकेत, 5 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Maharashtra Ladki Bahin Yojana: लाभार्थियों की संख्या को लेकर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार को घेरा
अमरावती में सर्वाधिक जल
राज्य के 276 बांधों में से सबसे ज्यादा 40.83% पानी अमरावती विभाग में उपलब्ध है। पिछले साल यह स्थिति 38.72 प्रतिशत थी। पुणे विभाग के 724 बांधों में इस साल सबसे कम पानी बचा है। बांधों में 18.92 प्रतिशत शेष बचा है। पिछले साल बांधों में 24.23 प्रतिशत पानी था। इस इलाके में पानी की बहुत कमी देखी जा रही है।
परियोजनाओं की संख्या
- बड़े प्रोजेक्ट (138): राज्य में कुल 138 बड़े प्रोजेक्ट की इस्तेमाल करने लायक स्टोरेज कैपेसिटी 29,104.35 डीएलएम है, और अभी 7,826.36 डीएलएम (26.89%) भंडारण मौजूद है।
- मीडियम प्रोजेक्ट (244): मीडियम प्रोजेक्ट में 33.93% इस्तेमाल करने लायक पानी बचा है।
ये भी पढ़ें :- Bulldozer Action पर फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- कानून तोड़ने वालों पर आगे भी चलेगा बुलडोजर
छोटे प्रोजेक्ट में 27.09% भंडारण
- राज्य में कुल बांधों की संख्या: 3,028 बांध (बड़े प्रोजेक्ट: 138, मीडियम प्रोजेक्ट: 244 और लघु प्रोजेक्ट: 2,626)
- कुल अनुमानित उपयोगी पानी स्टोरेज कैपेसिटी: 40,847.90 मिलियन क्यूबिक मीटर
- उपलब्ध पानी भंडारण: 11,350.37 मिलियन क्यूबिक मीटर
- राज्य में पानी भंडारण का औसत प्रतिशत: 27.79%
- पिछले साल इसी अवधि में पानी स्टोरेज का प्रतिशतः 30.04% था।
