- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Dam Water Storage Declines Monsoon Delay Crisis
मानसून से पहले सूख रहे महाराष्ट्र के जलाशय, पिछले साल से 2.25% कम हुआ जल भंडारण
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Dam Water Storage News: महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक से पहले जल संकट गहराने लगा है। राज्य के बांधों में केवल 27.79 प्रतिशत पानी बचा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

महाराष्ट्र वॉटर स्टोरेज क्राइसिस (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Dam Water Storage Declines: महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून के दाखिल होने की संभावना नहीं है और केरल नहीं पहुंचा है। इस बीच राज्य में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बेमौसम बारिश का दौर जारी है। इस स्थिति में बांधों का जलभंडारण लगातार गिरता जा रहा है।
जलाशयों में केवल 27.79% पानी ही शेष बचा है। यदि समय पर मेघों ने बेरुखी दिखाई तो राज्य में जल संकट गहरा सकता है। जल संशाधन विभाग ने सोमवार को राज्य के बांधों की स्थिति ब्यौरा जारी किया। इसमें बताया गया है कि राज्य के कुल 3,028 बांधों में सिर्फ 27.79% पानी बचा है।
पिछले साल इसी अवधि में बांधों का जलभंडारण 30.04 % था। पिछले साल की तुलना में इस साल जल भंडारण में 2.25% की कमी आई है। बढ़ती गर्मी की वजह से राज्य में पानी का संकट गहराता जा रहा है। यदि मानसून समय पर नहीं आया तो पानी की कमी गंभीर रूप ले सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से रज्जाक शेख गंभीर रूप से घायल
Bulldozer Action पर फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- कानून तोड़ने वालों पर आगे भी चलेगा बुलडोजर
यवतमाल विधान परिषद चुनाव में बगावत के संकेत, 5 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Maharashtra Ladki Bahin Yojana: लाभार्थियों की संख्या को लेकर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार को घेरा
अमरावती में सर्वाधिक जल
राज्य के 276 बांधों में से सबसे ज्यादा 40.83% पानी अमरावती विभाग में उपलब्ध है। पिछले साल यह स्थिति 38.72 प्रतिशत थी। पुणे विभाग के 724 बांधों में इस साल सबसे कम पानी बचा है। बांधों में 18.92 प्रतिशत शेष बचा है। पिछले साल बांधों में 24.23 प्रतिशत पानी था। इस इलाके में पानी की बहुत कमी देखी जा रही है।
परियोजनाओं की संख्या
- बड़े प्रोजेक्ट (138): राज्य में कुल 138 बड़े प्रोजेक्ट की इस्तेमाल करने लायक स्टोरेज कैपेसिटी 29,104.35 डीएलएम है, और अभी 7,826.36 डीएलएम (26.89%) भंडारण मौजूद है।
- मीडियम प्रोजेक्ट (244): मीडियम प्रोजेक्ट में 33.93% इस्तेमाल करने लायक पानी बचा है।
ये भी पढ़ें :- Bulldozer Action पर फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- कानून तोड़ने वालों पर आगे भी चलेगा बुलडोजर
छोटे प्रोजेक्ट में 27.09% भंडारण
- राज्य में कुल बांधों की संख्या: 3,028 बांध (बड़े प्रोजेक्ट: 138, मीडियम प्रोजेक्ट: 244 और लघु प्रोजेक्ट: 2,626)
- कुल अनुमानित उपयोगी पानी स्टोरेज कैपेसिटी: 40,847.90 मिलियन क्यूबिक मीटर
- उपलब्ध पानी भंडारण: 11,350.37 मिलियन क्यूबिक मीटर
- राज्य में पानी भंडारण का औसत प्रतिशत: 27.79%
- पिछले साल इसी अवधि में पानी स्टोरेज का प्रतिशतः 30.04% था।
Maharashtra dam water storage declines monsoon delay crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून से पहले सूख रहे महाराष्ट्र के जलाशय, पिछले साल से 2.25% कम हुआ जल भंडारण
Jun 02, 2026 | 07:44 AM2 जून का इतिहास : आज के दिन हुआ था महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ऐतिहासिक राज्याभिषेक
Jun 02, 2026 | 07:44 AMSkin Care In Summer: गर्मी में त्वचा दे रही ये 5 खतरनाक संकेत? नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती है बड़ी परेशानी!
Jun 02, 2026 | 07:43 AMPeriods Cycle Explained: क्या है पीरियड्स, ओवुलेशन और फर्टाइल विंडो? जानें मासिक चक्र का पूरा विज्ञान
Jun 02, 2026 | 07:41 AMफिल्मों में नहीं थी कोई दिलचस्पी, लेकिन किस्मत ने बना दिया निर्देशक, जानें Mani Ratnam की कहानी
Jun 02, 2026 | 07:40 AMHuawei का बड़ा धमाका, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुई Nova 16 सीरीज, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Jun 02, 2026 | 07:37 AMअल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से रज्जाक शेख गंभीर रूप से घायल
Jun 02, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM













