Huawei का बड़ा धमाका, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुई Nova 16 सीरीज, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Huawei Nova 16 Series Launch: Huawei ने अपनी नई Nova 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। वहीं कंपनी ने इस सीरीज के तहत Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra को ग्राहकों के सामने रखा है।
Huawei Nova 16 Series Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro and Nova 16 Ultra
Huawei Nova 16 (Source. Social Media)
Published on
Updated on

Huawei Nova 16 Series New Smartphone: Huawei ने अपनी नई Nova 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। वहीं कंपनी ने इस सीरीज के तहत Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra को ग्राहकों के सामने रखा है। लेकिन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा Nova 16 और Nova 16z की हो रही है क्योंकि ये दोनों फोन दमदार बैटरी, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और Huawei के इनहाउस Kirin चिपसेट के साथ बाजार में उतारे गए है। जिसमें बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसको प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट के लिए शानदार बनाते है।

Huawei Nova 16 की कीमत और स्टोरेज ऑप्शन

Huawei Nova 16 के फीचर्स और कीमत के बारे में बताए तो इस फोन में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 है जो भारतीय रुपये में करीब 42,000 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही 512GB स्टोरेज मॉडल CNY 3,499है जो भारतीय रुपये में करीब 49,000 रुपये में मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर Huawei Nova 16z की शुरुआती कीमत CNY 2,699 है जो भारतीय रुपये में करीब 38,000 रुपये रखी गई है और इसका 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 3,199 है जो भारतीय रुपये में करीब 45,000 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Huawei Nova 16 Series
Huawei Nova 16 Series

Huawei Nova 16 में क्या है खास?

Huawei Nova 16 की खासियत पर नजर डाले तो इसमें 6.68 इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा रहा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ जिस फीचर पर सबकी नजर है, जिसमें फोन में कंपनी का इनहाउस Kirin 9010S प्रोसेसर और 12GB RAM दी गई है। जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव और भी ज्यादा बेहतर बनाता है। वहीं फोन में फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मुख्य कैमरा 50MP का, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। इसके अलावा आम ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7,000mAh बैटरी है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Huawei Nova 16z भी फीचर्स में नहीं है पीछे

Huawei Nova 16z भी फीचर्स के मामले में पीछे नहीं है जिसमें फोन 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले और Kirin 8020 चिपसेट के साथ आ रहा है। वहीं कैमरा सेटअप काफी हद तक Nova 16 की तरह ही रखा गया है लेकिन इसमें सेकेंडरी कैमरा 12MP टेलीफोटो लेंस के रूप में मिलता है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं फोन 5G, Bluetooth 6, NFC, USB Type-C और NavIC जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आ रहा है।

खरीदने से पहले जानें

अगर आप भी Huawei की नई Nova 16 सीरीज को खरीदने का विचार कर रहे है तो जान ले कि यह उन यूजर्स को आकर्षित कर सकती है जो लंबी बैटरी लाइफ, शानदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन को देख रहे है। खासकर 7,000mAh बैटरी वाला Nova 16 इस समय बाजार में मौजूद कई स्मार्टफोन को सीधी टक्कर दे रहा है। ऐसे में आप की पसंद और जरूरत यही है तो आपके लिए Huawei बेस्ट विकल्प रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com