- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Crackdown On Cow Smuggling Before Bakrid
बकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार सख्त, गौ तस्करी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर
Maharashtra Crackdown On Cow Smuggling: बकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार ने गौ तस्करी रोकने के लिए राज्यभर में विशेष जांच अभियान शुरू करने का फैसला किया है। प्रताप सरनाईक ने भी चेतावनी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Crackdown On Cow Smuggling News: आगामी बकरीद के मौके पर राज्य सरकार ने गौ तस्करों से सख्ती से निपटने का फैसला किया है। गायों का अवैध तरीके से परिवहन करने वालों पर सरकारी बुलडोजर चलेगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने चेतावनी दी है कि किसी भी हालत में गायों की तस्करी और हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर परिवहन विभाग ने पूरे राज्य में एक विशेष जांच मुहिम चलाने का फैसला किया है। सभी विभागीय परिवहन अधिकारियों, उपविभागीय परिवहन अधिकारियों, बॉर्डर चेक पोस्ट और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को 25 मई से 28 मई तक युद्ध स्तर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
मंत्री प्रताप सरनाईक के अनुसार उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कोशिशों से राज्य ने देसी गाय को ‘राज्यमाता’ का सम्मान दिया है। हिंदू समुदाय के लिए गाय आस्था और संस्कृति का विषय है। ऐसी पवित्र गायों को मारने और उन्हें गैर-कानूनी तरीके से ले जाने वालों, अवैध बूचड़खानों को अब कानून के तहत कड़ा सबक सिखाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
संभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
नागपुर: सावनेर के कचरा डम्पिंग यार्ड में भीषण आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; घंटों बाद काबू
Amravati: 120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
सीज की जाएंगी गाड़ियां
सरनाईक ने कहा कि कुछ त्योहारों में गायों की तस्करी बढ़ जाती है। गायों को मारा जाता है, भूखा रखा जाता है और अमानवीय तरीके से गाड़ियों में लादा जाता है। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि हिंदू समुदाय की आस्था पर भी हमला है। ऐसे गाय तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को कोई माफी नहीं दी जाएगी। गाड़ियों को सीधे सीज कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
सर्कुलर हुआ जारी
परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार राज्य के बॉर्डर इलाकों, मुंबई समेत बड़े शहरों और संवेदनशील रास्तों पर खास नाकाबंदी और गाड़ी जांच अभियान चलाए जाएंगे।
जानवरों को ले जाने वाली हर गाड़ी की जांच की जाएगी, यह चेक किया जाएगा कि जरूरी परमिट, सर्टिफिकेट और एनिमल वेलफेयर नियमों का पालन किया गया है या नहीं। अवैध बूचड़खानों में जानवरों की सप्लाई रोकने के लिए स्पेशल टीमें भी बनाई गई हैं। संबंधित अधिकारियों को इस मुहिम के तहत की गई कार्रवाई पर सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
Maharashtra crackdown on cow smuggling before bakrid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार सख्त, गौ तस्करी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर
May 25, 2026 | 10:16 AMShare Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
May 25, 2026 | 10:05 AMविरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM












