महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में आज से नामांकन शुरू, एक क्लिक में जानें चुनाव की सभी अहम तारीखें
Maharashtra Municipal Election 2026: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा। खबर में पढ़िए चुनाव में कब क्या होगा।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Municipal Corporation Election Schedule: महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए आज से उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत से हो रही है। 15 जनवरी 2026 को 29 महानगरपालिकाओं में मतदान कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नागपुर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक अभिजीत चौधरी के आदेशानुसार महानगरपालिका के 10 जोन कार्यालयों में निर्वाचन निर्णय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। शहर के कुल 38 प्रभागों को 10 जोन में विभाजित किया गया है। संबंधित जोन कार्यालय में उम्मीदवार ऑफलाइन पद्धति से नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
- नामांकन पत्र स्वीकार करने की अवधि : 23 से 30 दिसंबर 2025
- नामांकन पत्रों की जांच : 31 दिसंबर 2025
- नाम वापस लेने की अंतिम तिथि : 2 जनवरी 2026
- चुनाव चिह्न आवंटन : 3 जनवरी 2026
- अंतिम उम्मीदवारों की सूची : 3 जनवरी 2026
- मतदान तिथि : 15 जनवरी 2026
- मतगणना तिथि : 16 जनवरी 2026
नागपुर में 38 प्रभागों में कुल 151 सीटों पर होगा चुनाव
नागपुर महानगरपालिका के 38 प्रभागों में कुल 151 सीटें हैं। इनमें से 76 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इनमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 15, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 6, नागरिकों के पिछड़ा वर्ग के लिए 20 तथा सामान्य (खुली) श्रेणी में 35 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुल 30 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 15 महिलाओं के लिए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 12 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 6 महिलाओं के लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
यह भी पढ़ें:- ZP Election: महाराष्ट्र में जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव की उलटी गिनती शुरू, जानें कब होगा ऐलान
नागरिकों के पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कुल 40 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 20 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शेष 69 खुली सीटों में से 35 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 है। 3 जनवरी को अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी और उसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा। मतगणना 16 जनवरी 2026 को होगी।
