-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Truck Driver Dies In An Accident Claimed Not Live If Pankaja Munde Lose Election
ट्रक ड्राइवर की एक्सीडेंट में मौत, कभी कहा था पंकजा मुंडे चुनाव हार गई तो दे दुंगा जान
- Written By: किर्तेश ढोबले
मृतक ने एक वीडियो जारी करके दावा किया था कि अगर पंकजा मुंडे चुनाव हार गईं तो सचिन जिंदा नहीं रहेगा। उस समय यह वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।

लातूरः महाराष्ट्र के लातूर में एक ट्रक चालक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। इससे पहले, लोकसभा चुनाव के दौरान 38 वर्षीय व्यक्ति ने एक वीडियो में दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पंकजा मुंडे बीड सीट से हार जाती है तो वह अपनी जान दे देंगे। मृतक की पहचान लातूर जिले में स्थित अहमदपुर के येस्टार निवासी सचिन कोंडीबा मुंडे (38) के रूप में हुई है।
बस चालक गिरफ्तार
किंगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे बोरगांव पटी के पास अहमदपुर-अंधोरी सड़क पर हुई। उन्होंने कहा कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला था। यह तब हुआ जब यल्दरवाड़ी नाइट हॉल्ट बस बोरगांवपटी में रुकी। सचिन बस के पीछे खड़ा था और जब बस पीछे जाने लगी तब तभी वह उसकी चपेट में आ गया।
मृतक ने जारी किया था वीडियो
किनगांव पुलिस थाना के सहायक निरीक्षक भाऊसाहेब खंडारे ने बताया कि जांच के तहत महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस को जब्त कर लिया गया है। मृतक अविवाहित था और अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता था। उसने एक वीडियो जारी करके दावा किया था कि अगर पंकजा मुंडे चुनाव हार गईं तो सचिन जिंदा नहीं रहेगा। उस समय यह वीडियो वायरल हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
लोकसभा चुनाव हारी पंकजा मुंडे
पंकजा मुंडे बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के बजरंग सोनावणे से बेहद करीबी मुकाबले में 6,553 मतों से हार गईं। मृतक के परिजन ने कहा कि सचिन चुनाव परिणाम के बाद से उदास था और चुप रहता था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Truck driver dies in an accident claimed not live if pankaja munde lose election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














