विलासराव देशमुख पर मचे घमासान पर CM देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान, बोले- भाजपा उनका…
CM Devendra Fadnavis ने कहा कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का सम्मान करती है। रवींद्र चव्हाण की विवादित टिप्पणी पर उन्होंने सफाई दी और लातूर के विकास से जुड़ी बड़ी घोषणाएं कीं।
- Written By: आकाश मसने
CM देवेंद्र फडणवीस व विलासराव देशमुख (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis On Vilasrao Deshmukh : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लातूर में पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को लेकर उठे विवाद पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा उनके योगदान का सम्मान करती है। उन्होंने देशमुख को महाराष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला नेता बताया।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की टिप्पणी को लेकर उपजे राजनीतिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि देशमुख जैसे नेताओं के योगदान को दलगत राजनीति से ऊपर रखकर देखा जाना चाहिए।
क्या था रवींद्र चव्हाण का बयान?
दरअसल, सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने लातूर में एक बयान के दौरान कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की निशानियां “मिटा दी जाएंगी।” इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख ने भी भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। बढ़ते विवाद के बाद चव्हाण ने मंगलवार को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
लातूर की राजनीतिक विरासत पर जोर
15 जनवरी को होने वाले महानगरपालिका चुनावों से पहले लातूर में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लातूर ने महाराष्ट्र को कई बड़े नेता दिए हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल नीलांगेकर का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया।
विलासराव देशमुख का योगदान याद दिलाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि विलासराव देशमुख ने लातूर को एक नई पहचान दी। उन्होंने कहा, “देशमुख ऐसा नाम है, जिसका सम्मान हर राजनीतिक दल को करना चाहिए। महाराष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।” विवाद पर टिप्पणी करते हुए फडणवीस ने कहा कि पिछले दो दिनों में लातूर में भ्रम का माहौल बना। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक उपलब्धियों की बात करना चाहते थे, लेकिन शब्दों का चयन सही नहीं रहा, जिसके लिए उन्होंने माफी मांग ली।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में ‘सत्ता की सर्कस’: कहीं ओवैसी की AIMIM बनी BJP की साथी, तो कहीं कांग्रेस से मिलाया हाथ
विकास परियोजनाओं की घोषणाएं
फडणवीस ने लातूर के विकास से जुड़ी बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि लातूर की रेल कोच फैक्ट्री जल्द शुरू होगी और यहां वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों का निर्माण किया जाएगा, जिससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा लातूर से मुंबई तक नए एक्सप्रेसवे की घोषणा भी की गई।
बता दें कि लातूर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा सभी 70 सीटों पर बिना गठबंधन के मैदान में है, जबकि कांग्रेस भी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। यहां 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को मतगणना होगी।
