शिवनेरी में गरजे CM फडणवीस: किलों को अतिक्रमण मुक्त करने का लिया संकल्प,कहा- शिवाजी महाराज न होते तो इतिहास…
pune News: मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिवनेरी में शिवाजी महाराज को नमन किया। उन्होंने महाराज की दूरदर्शिता और किलों के महत्व को रेखांकित किया। किलों से अतिक्रमण हटाने और विरासत संरक्षण का वादा किया।
- Written By: रूपम सिंह
शिवनेरी में गरजे फडणवीस: "शिवाजी महाराज न होते तो इतिहास अलग होता" (सोर्स- सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Shivneri Speech News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘स्वराज्य’ की स्थापना में छत्रपति शिवाजी महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यदि वह नहीं होते, तो इतिहास अलग होता फडणवीस ने पुणे जिले के शिवनेरी किले में मराठी योद्धा की 396वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किले विरासत स्थल हैं और अब दुनिया इस तथ्य को मान्यता देती है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें पुणे स्थित शिवनेरी किले में श्रद्धांजलि दी।
शिवाजी महाराज न होते तो इतिहास अलग होता
मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में पुणे जिले के शिवनेरी में हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग किले में एकत्र हुए। फडणवीस ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद एवं प्रेरणा राज्य के लोगों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
सोनम रघुवंशी की गलतियों का सिया गोयल ने किया था गूगल सर्च, डिजिटल हिस्ट्री में हुआ बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र को मिलेगा 36 हजार ग्रामीण उद्यमी, CM फडणवीस ने लॉन्च किया ‘गांव तिथे उद्योजक’ अभियान
सिया-चेतन ने गुपचुप कर ली थी शादी, राजस्थान में बसने का था प्लान, केतन हत्याकांड में सीक्रेट चैट में खुली पोल!
उन्होंने कहा, ”अगर छत्रपति शिवाजी महाराज न होते तो इतिहास बहुत अलग होता। महाराज ने 18 अलग-अलग जातियों के मावला (पैदल सैनिकों) को एकजुट किया और एक सेना बनाई, जिसके परिणामस्वरूप स्वराज्य की स्थापना हुई।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज ऐसे पहले शासक थे जिन्होंने यह समझा कि शत्रु कहां से आ सकता है और समुद्री मार्ग से आ सकने वाले खतरों को भांपते हुए उन्होंने राज्य की सुरक्षा के लिए समुद्री किले बनवाए थे।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: राहुल गांधी-शरद पवार समेत इन दिग्गजों ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा
फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए कहा कि
फडणवीस ने कहा, ”ये विश्व धरोहर स्थल हैं और इस तथ्य को अब पूरी दुनिया ने मान्यता दी है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा।” मुख्यमंत्री ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए कहा कि उन्हें शिवनेरी किले से गहरा लगाव था। फडणवीस ने कहा, ”मैंने उन्हें वचन दिया था कि महाराष्ट्र के किलों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।”
मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्रियों ने शिवनेरी में ‘पालना समारोह’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। ‘पालना समारोह’ महान राजा शिवाजी के जन्म और नामकरण संस्कार का प्रतीक है। इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि शिवनेरी किले में बृहस्पतिवार तड़के भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की के कारण तीन लोग घायल हो गए।
