शिवनेरी किले पर गूंजा ‘जय भवानी जय शिवाजी’, पालना समारोह में शामिल हुए CM फडणवीस, एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanty: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर शिवनेरी किले में भव्य ‘पालना समारोह’ आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार ने श्रद्धांजलि दी।
- Written By: आकाश मसने
शिवनेरी किले में पालना समारोह में शामिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ व सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti Shivneri Fort Celebration: मराठा साम्राज्य के संस्थापक और अदम्य साहस के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज पूरे महाराष्ट्र सहित देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर पुणे जिले की जुन्नर तहसील में स्थित शिवनेरी किले में भव्य आयोजन किया गया, जहाँ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने महाराज के जन्मस्थान पर पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिवनेरी में ‘पालना समारोह’ की गूंज
ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, शिवाजी महाराज का जन्म साल 1630 में इसी शिवनेरी किले में हुआ था। आज सुबह मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने यहां आयोजित पारंपरिक ‘पालना समारोह’ में भाग लिया। यह समारोह महाराज के जन्म और उनके नामकरण संस्कार का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पूरा किला परिसर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।
आज ‘शिवजयंती’च्या निमित्ताने युगपुरुष छत्रपती शिवाजी महाराज यांचे जन्मस्थान असलेल्या शिवनेरी किल्ल्यावर जाऊन शिवजन्मोत्सवात मुख्यमंत्री मा.श्री. देवेंद्रजी फडणवीस आणि उपमुख्यमंत्री मा.श्री. एकनाथजी शिंदे यांच्यासमवेत सहभागी झाले. यावेळी महाराजांच्या कार्याला व विचारांना… pic.twitter.com/0GosHZmg2M — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) February 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे गुट की रणनीति से विदर्भ में बदल सकते हैं समीकरण, कडू के नाम पर मंथन तेज
नौकरी से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक एक मंच पर, ‘महाचतुर’ चैटबॉट का मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन
ठाणे जिप विद्यालयों के 59 विद्यार्थी इसरो के सफर पर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का ‘रूरल टू स्पेस’ विज़न
महाराष्ट्र में नया सियासी भूचाल: शिवसेना में होगा बच्चू कडू की ‘प्रहार’ का विलय? शिंदे ने चला बड़ा दांव
सीएम फडणवीस ने पालना झुलाया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्गा तीर्थ किला शिवनेरी में आयोजित शिव जन्मोत्सव में महाराष्ट्र के प्रिय देवता शिवाजी महाराज का पालना झुलाया, जो उनके बच्चे के जन्म से पवित्र हो गया है। इस मौके पर राजमाता जिजाऊ मासाहब की बेटियों ने प्यार से पालना गाकर माहौल को शिवमय बना दिया।
झुलवा पाळणा, बाळ शिवाजीचा,
झुलवा पाळणा, बाळ शिवाजीचा…🚩 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी महाराष्ट्राचे आराध्य दैवत छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या जन्माने पावन झालेले दुर्गतीर्थ किल्ले शिवनेरी येथे आयोजित शिवजन्मोत्सवात त्यांचे बालरूप असलेला पाळणा झुलवला. याप्रसंगी राजामाता… pic.twitter.com/jzctvah4Vv — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) February 19, 2026
श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
अपने आराध्य देव को नमन करने के लिए महाराष्ट्र के कोने-कोने से ‘शिवभक्त’ और प्रशंसक बुधवार रात से ही शिवनेरी किले पर जुटना शुरू हो गए थे। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष भीड़ पिछले कई रिकॉर्ड्स को पार कर गई।
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर FedEx कार्गो हब की एंट्री! 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का पावरहाउस बनेगी मुंबई
भीड़ के कारण छोटी दुर्घटना
उत्सव के बीच सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बना रहा। पुलिस प्रशासन के अनुसार, गुरुवार तड़के शिवनेरी किले के प्रवेश द्वारों पर भारी भीड़ जमा होने के कारण स्थिति थोड़ी अनियंत्रित हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कतारबद्ध होकर दर्शन करने की अपील की है।
राष्ट्र निर्माण में शिवाजी महाराज का योगदान
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि शिवाजी महाराज का शासन ‘स्वराज’ और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके विचार और रणनीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवनेरी की पवित्र मिट्टी हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती है।
