JNU में खुलेगा कुसुमाग्रज मराठी भाषा स्टडी सेंटर, CM फडणवीस करेंगे उद्घाटन

Maharashtra News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नई दिल्ली स्थित JNU में कुसुमाग्रज मराठी भाषा अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस प्रस्ताव को 17 साल पहले पेश किया गया था।
सीएम फडणवीस JNU
सीएम फडणवीस JNU
Published on: 
Updated on: 

JNU Marathi Studies Centre: महाराष्ट्र में जारी हिंदी बनाम मराठी विवाद के बीट राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुसुमाग्रज मराठी भाषा अध्ययन केंद्र का गुरुवार को उद्घाटन करेंगे। उद्योग और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने बुधवार को कहा कि इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में सामंत ने कुछ दिन पहले ही जेएनयू का दौरा किया था।

मंत्रालय स्थित विधि मंडल वार्ताहर संघ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री सामंत ने कहा कि जेएनयू में मराठी भाषा के लिए एक अलग अध्ययन केंद्र बनाने का प्रस्ताव 17 साल पहले पेश किया गया था। लेकिन यह प्रस्ताव कागजों तक ही सीमित रहा। मराठी छात्रों के मन में एक गहरा सवाल कौंधता रहा कि हमारी भाषा को यहां कब जगह मिलेगी? अब यह इंतजार खत्म हुआ।

कुसुमाग्रज के नाम पर मराठी भाषा केंद्र

मंत्री सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस रुकी हुई परियोजना को नया जीवन दिया है। इस केंद्र का उद्घाटन 24 जुलाई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज सामरिक और रक्षा विशेष अध्ययन केंद्र की स्थापना का शिलान्यास समारोह भी होगा। कुसुमाग्रज के नाम पर मराठी भाषा केंद्र का उद्घाटन मराठी का गौरव और सम्मान है। उन्होंने कहा कि जेएनयू परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की जगह की मांग भी की जाएगी।

उद्धव राज पर कसा तंज

सामंत ने कहा कि सरकार राजनीतिक लाभ या वोटों के लिए मराठी भाषा के लिए कदम नहीं उठा रही है। ठाकरे भाईयों को चुनाव के वक्त मराठी बोलने वालों की याद आती है। चुनाव बीत जाने के बाद वे मराठी मुद्दे को भूल जाते हैं। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग की फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का फैसला किया है?

इस सवाल पर सामंत ने कहा कि इस बात का कहीं भी उल्लेख नहीं है कि फिजूलखर्ची रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया। तीनों नेता महायुति के रूप में काम कर रहे हैं। तीनों के नेतृत्व में शहरी विकास विभाग अच्छा काम कर रहा है। कृषि मंत्री और गृह राज्य मंत्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी विभागों पर कड़ी नजर रखते हैं। पार्टी ने विधायकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com