Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kolhapur News: कोल्हापुर में दो गुटों में हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी, क्या है मामला?

Kolhapur News: कोल्हापुर में शुक्रवार की रात दो गुटों के बीच हुई कहासुनी देखते-ही-देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 23, 2025 | 10:33 AM

कोल्हापुर में हिंसक झड़प, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Violence in Kolhapur: कोल्हापुर में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एक कार व एक टेंपो में आग भी लगा दी। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों समेत लगभग 10 लोग घायल हो गए।

मामला बीती रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक नमाज के बाद किसी मुद्दे पर दो समुदायों के युवकों में कहासुनी हो गई। देखते-ही-देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल बिगड़ गया। पत्थरबाजी में आसपास खड़े वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

क्या है विवाद का असली कारण?

कोल्हापुर पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, इस तनाव की जड़ एक मंच को लेकर हुई खींचतान बताई जा है। सिद्धार्थनगर में एक फुटबॉल क्लब की वर्षगांठ पर सड़क पर एक स्टेज बनाया गया था। बाद में इस मंच को हटाने को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ गया और हिंसा में बदल गया।

सम्बंधित ख़बरें

चेक बाउंस केस में अब वॉट्सऐप-ईमेल पर आएगा समन, उत्तराखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Video: ‘मंदिर तोड़कर ही क्यों बनाई मस्जिद?’ अनिरुद्धाचार्य महाराज का मुस्लिम और दलितों पर बड़ा बयान

‘दरिंदों से हार गया’, सिरसा जेल वार्डन ने लंबा-चौड़ा नोट लिख किया सुसाइड, DSP-LO पर लगाए गंभीर आरोप

आंध्र और तेलंगाना में 2 खौफनाक वारदातें: कहीं पिता ने 3 बच्चों को मार डाला तो कहीं 12000 के लिए कत्ल

#WATCH महाराष्ट्र: कोल्हापुर एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया, “सीपीआर अस्पताल के पास दो समाज में गैरसमज होने से तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर अब शांति है। दोनों समाज के वरिष्ठ नेताओं ने भी शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। जनता से आग्रह… pic.twitter.com/y4Br35zACK — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से माहौल सामान्य

हंगामा बढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आला अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह विवाद गलतफहमी की वजह से भड़का था। उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों के वरिष्ठ लोग आगे आए हैं और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।”

घायलों का इलाज और नुकसान का आकलन जारी

पत्थरबाजी और हिंसा में घायल हुए लोगों को सीपीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रशासन ने बताया कि वाहनों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रातभर जलाता रहा नोट फिर भी खत्म नहीं हुए पैसे, कालेधन का कुबेर निकला बिहार का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर

शांति की अपील

पुलिस प्रशासन और दोनों समुदायों के वरिष्ठ नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोल्हापुर एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया, “सीपीआर अस्पताल के पास दो समाज में गैरसमज होने से तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर अब शांति है। दोनों समाज के वरिष्ठ नेताओं ने भी शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। जनता से आग्रह है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।”

Violent clash between two groups in kolhapur vehicles vandalized and set on fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 10:31 AM

Topics:  

  • Kolhapur News
  • Kolhapur Police
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.