Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

Virtual Temple Darshan: अभिनेता आशुतोष राणा ने बतौर मेंटर धर्म के अनूठे संगम 'दुर्लभ दर्शन' की शुरुआत की है, जिससे लोग घर बैठे मंदिरों का आध्यात्मिक अनुभव ले सकेंगे।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 01, 2026 | 04:04 PM

आशुतोष राणा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ashutosh Rana Spiritual Initiative: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा ने अपने फैंस और आम लोगों के लिए एक बहुत बड़ा और अनोखा सरप्राइज तैयार किया है। दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अभिनेता आशुतोष राणा ने तकनीक और आस्था के एक ऐसे अद्भुत मिलन की घोषणा की है, जो आने वाले समय में देश के करोड़ों भक्तों की भक्ति का पूरा तरीका ही बदलने जा रहा है।

एक्टर आशुतोष राणा ने जिस नए प्रोजेक्ट के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है उसका नाम दुर्लभ दर्शन है। दुर्लभ दर्शन दुनिया का पहला ऐसा आध्यात्मिक प्रोजेक्ट है जिसमें देश भर में 100 से  भी ज्यादा विशेष अनुभव केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है। इस अनूठी पहल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके जरिए अब कोई भी भक्त  देश के किसी भी कोने में बैठकर प्रसिद्ध देवालयों के बिल्कुल सजीव दर्शन कर सकेगा।

भक्त को होगा अलग अनुभूति का एहसास

दुर्लभ दर्शन माध्यम से जब आप  वर्चुअल चश्मा लगाकर बैठेंगे तो आपको सिर्फ 3 आयामी दृश्य ही नहीं दिखेंगे बल्कि वहां का पूरा माहौल आपके इर्द-गिर्द महसूस होगा।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, SIT को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय, चंपत राय ने सहयोग का किया वादा!

Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा

राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री, जीजा-साले की जोड़ी ने उड़ाया करोड़ों का चढ़ावा, SBI पर घूमी शक की सुई!

Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ के बाद भी नहीं रुकी फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

मंदिर परिसर में चलने वाली ठंडी हवा, पूजा के दौरान छिड़के जाने वाले जल की बूंदें और वहां सुलगती धूप-अगरबत्ती की दिव्य सुगंध को भी आप साक्षात महसूस कर पाएंगे। इसके साथ ही बेहद आसान भाषा में वहां की पूजा पद्धति और आरती का पूरा महत्व भी समझाया जाएगा।


एक सरकारी अफसर ने नौकरी छोड़ बनाई स्वदेशी तकनीक

इस पूरे प्रोजेक्ट के पीछे एक पूर्व आईआरएस अधिकारी और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र प्रशांत मिश्रा की 15 साल की कड़ी मेहनत छिपी हुई है। प्रशांत ने भारतीय राजस्व सेवा जैसी प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी को सिर्फ इसलिए छोड़ दी ताकि वह इस तकनीक को हकीकत में बदल सकें।

बता दें कि उनके इस अनूठे स्टार्टअप को भारत सरकार की ओर से बेस्ट इनोवेशन और फाइव जी हैकाथॉन जैसे कई बड़े पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

अयोध्या के राम मंदिर और उज्जैन के महाकाल से शुरुआत

दुर्लभ दर्शन के शुरुआती चरण में भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या के राम मंदिर और अवंतिका नगरी उज्जैन के राजा महाकालेश्वर के दर्शनों को लाइव किया गया है। खुद आशुतोष राणा अपनी आवाज में इन प्रमुख देवस्थानों का पौराणिक महत्व और इनसे जुड़ी प्राचीन कहानियां भक्तों को सुना रहे हैं।

इन सभी 11 पवित्र गाथाओं को मशहूर साहित्यकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है,  जो इससे पहले आशुतोष राणा द्वारा गाए गए प्रसिद्ध शिव तांडव स्तोत्र का अनुवाद भी कर चुके हैं।

Ashutosh rana spiritual initiative gives big surprise to fans visit temples darshan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 04:04 PM

Topics:  

  • Entertainment
  • Ram Mandir
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.