- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kolhapur »
- Rahul Gandhi Announcement Change In The Reservation Limit Kolhapur
आरक्षण की लिमिट में होगा बदलाव, कोल्हापुर में राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान
काेल्हापुर में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस वक्त देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है और अब समय आ गया है कि हम सब उस चीज के लिए मिलकर लड़ें, जिसके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने जीवन भर संघर्ष किया।
- Written By: आकाश मसने

राहुल गांधी (सोर्स: पीटीआई)
मुंबई: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। महाराज संविधान रक्षक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में एकता और समानता का जो संदेश दिया उसका सीधा संबंध हमारे देश के संविधान से है। लेकिन देश की बीजेपी की अगुवाई वाली मौजूदा सरकारों ने छत्रपति के विचारों को पीछे छोड़ दिया है। बीजेपी और उसकी सरकारें महाराज की विचारधारा के खिलाफ काम कर रही है। सिर्फ दिखावे के लिए मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। लेकिन हकीकत में शिवाजी महाराज द्वारा बताए गए सिद्धांतों के खिलाफ काम किया जा रहा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता सुबह कोल्हापुर पहुंचे। कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा में महाराज की एक पूर्णाकृती प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी तथा उसकी अगुआई वाली केंद्र की एनडीए और महाराष्ट्र की महायुति सरकारों पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि ये शिवाजी महाराज की धरती है। शिवाजी महाराज इस मिट्टी में हर किसी के दिल और दिमाग में बसते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति शाहू महाराज ने देश में एकता और समानता का सिद्धांत लाने में बहुत योगदान दिया। इसलिए इनका सीधा संबंध हमारे देश के संविधान से है। जब मैं महाराष्ट्र आता हूं तो यहां के लोगों के चेहरों पर, उनके कर्मों में, उनके मन में शिवाजी महाराज के विचार देखता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
असम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें:– PM मोदी विपक्ष पर जोरदार प्रहार, बोले- कांग्रेस को शहरी नक्सलियों का गैंग चला रहा
मिलकर लड़ने की अपील
राहुल गांधी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस वक्त देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है और अब समय आ गया है कि हम सब उस चीज के लिए मिलकर लड़ें, जिसके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने जीवन भर संघर्ष किया। यदि कोई आपके पास आकर कहता है कि मैं शिवाजी महाराज का सम्मान करता हूं, तो आप उनसे संविधान बचाने के बारे में पूछें। गरीबों की सुरक्षा के बारे में पूछें। क्योंकि सिर्फ दिखावे के लिए महाराज की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ने का कोई मतलब नहीं है।
आरक्षण की 50 फीसदी सीमा बदल जाएगी
कोल्हापुर में राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार पहली बार आरक्षण की 50 फीसदी सीमा में बदलाव करेगी और जातिवार जनगणना कराई जाएगी। क्योंकि कोई नहीं जानता है कि देश में ओबीसी कितने हैं? कानूनी तौर पर कोई नहीं जानता। जातीय जनगणना के बाद आधिकारिक जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़ें:– मुंबई में अजित पवार गुट के नेता का बेरहमी से कत्ल, जानिए क्या है पूरा मामला
जातिगत जनगणना कराएंगे
राहुल गांध ने कहा कि हम सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कराना चाहते हैं। इससे पता चलेगा कि वित्तीय व्यवस्था में भारत के विभिन्न वर्गों में किसकी कितनी आबादी और कितनी भागीदारी है? किसके हाथ में कितना पैसा है? दलितों के हाथ में कितना पैसा? आदिवासियों के हाथ में कितना पैसा? ओबीसी के हाथ में कितना पैसा? भारत के विभिन्न संस्थानों में यह वर्ग कितना है?’ मीडिया, अदालतों, नौकरशाही में कितने दलित, ओबीसी आदिवासी हैं? कौन कितना बजट मैनेज कर रहा है?
बीजेपी और संघ कर रहा विराेध
राहुल ने कहा कि यदि किसी को चोट लगती है और डॉक्टर एक्स-रे कराने को कहता है तो हम कराते हैं। जातिवार जनगणना भारत का एक्स-रे है। लेकिन जातिवार जनगणना का बीजेपी और संघ विरोध करते हैं। क्योंकि वे सच्चाई छिपाना चाहते हैं। उनका मानना है कि देश की 90 प्रतिशत जनता को यह नहीं पता होना चाहिए कि देश की संपत्ति और व्यवस्था किसके हाथ में कितनी है। यदि एक्स-रे लिया जाए तो क्या समस्या है?
Rahul gandhi announcement change in the reservation limit kolhapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM












