- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Pm Narendra Modi Saying Congress Is Being Run By A Gang Of Urban Naxals
PM मोदी विपक्ष पर जोरदार प्रहार, बोले- कांग्रेस को शहरी नक्सलियों का गैंग चला रहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आज महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास के लिए पहुंचे हुए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाशिम में कहा कि कांग्रेस को ‘शहरी नक्सलियों का एक गैंग' चला रहा है।
- Written By: आकाश मसने

पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
वाशिम: विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आज महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास के लिए पहुंचे हुए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाशिम में कहा कि कांग्रेस को ‘शहरी नक्सलियों का एक गैंग’ चला रहा है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के ‘‘खतरनाक एजेंडे” को विफल करने के लिए एकजुट होने कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस को लगता है कि यदि हम सभी एकजुट हो जाएंगे तो देश को विभाजित करने का उनका एजेंडा नाकाम हो जाएगा।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘‘हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखने वाले लोगों के साथ कितनी करीब खड़ी है।” उन्होंने कहा कि ‘‘हाल में, दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गए। कांग्रेस के एक नेता पर इसका सरगना होने का संदेह है। कांग्रेस युवाओं को नशे की ओर धकेलकर उससे मिलने वाले पैसे से चुनाव लड़ना चाहती है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
असम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें:– राहुल गांधी का PM मोदी तीखा हमला, बोले- लोगों को भयभीत कर शिवाजी महाराज के सामने सिर झुकाने का कोई औचित्य नहीं
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटिश शासन की तरह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता।” मोदी ने कहा, ‘‘उन्हें लगता है कि भारत पर एक ही परिवार का शासन होना चाहिए। इसलिए, उन्होंने (कांग्रेस ने) बंजारा समुदाय के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया रखा।”
पोहरादेवी स्थित जगदम्बा मंदिर में की पूजा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिम जिले के पोहरादेवी स्थित जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पोहरादेवी में ही स्थित संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह नांदेड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक चव्हाण ने किया। इसके बाद मोदी हेलीकॉप्टर से पोहरादेवी के लिए रवाना हो गए।
आज सकाळी महाराष्ट्राच्या वाशिम जिल्ह्यातील पोहरादेवी मंदिरात प्रार्थना करण्याची खास संधी मिळाली. आई जगदंबा आपल्या सगळ्यांनाच आनंद आणि उत्तम आरोग्य देवो ही प्रार्थना. pic.twitter.com/rPfJSL9VQr — Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2024
यह भी पढ़ें:– मुंबई में अजित पवार गुट के नेता का बेरहमी से कत्ल, जानिए क्या है पूरा मामला
ठाणे-मुंबई में परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वाशिम के बाद मोदी का ठाणे और मुंबई जाने का कार्यक्रम हैं जहां पर वह कई आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm narendra modi saying congress is being run by a gang of urban naxals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM












