- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kirit Somaiya Bjp Aimim New Muslim League Nida Khan Arrest Nasik Case
‘AIMIM है नई मुस्लिम लीग!’ निदा खान की गिरफ्तारी के बाद किरीट सोमैया का सबसे बड़ा प्रहार
Nashik TCS Case: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने AIMIM को नई मुस्लिम लीग करार दिया है। नासिक केस की मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
- Written By: गोरक्ष पोफली

भजपा नेता किरीट सोमैया (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kirit Somaiya Statement: महाराष्ट्र में नासिक के टीसीएस (TCS) और कथित धर्मांतरण मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। भाजपा के नेता किरीट सोमैया ने इस मामले में AIMIM की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमैया ने न केवल नासिक मामले, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को नई मुस्लिम लीग की संज्ञा दी है।
निदा खान की गिरफ्तारी और AIMIM कनेक्शन
किरीट सोमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नासिक कॉरपोरेट केस की मुख्य आरोपी निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसे AIMIM नेता मतीन पटेल के यहाँ से पकड़ा गया। यह स्पष्ट दिखाता है कि इन गतिविधियों को किसका संरक्षण मिल रहा है। सोमैया ने आगे तीखा हमला बोलते हुए कहा, हमने देखा है कि एमआईएम अब एक नई मुस्लिम लीग बन गई है। उनके इस बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
अन्य राज्यों की घटनाओं का हवाला
किरीट सोमैया ने केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल और अमरावती की घटनाओं को भी एआईएमआईएम के नेताओं से जोड़ा। सोमैया के अनुसार, मालदा जिले में SIR जिहाद के पीछे भी एआईएमआईएम के नेताओं का हाथ था। अमरावती के कोचिंग क्लासेस में हुए कथित जिहाद कांड में भी एआईएमआईएम के नेता संलिप्त पाए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik TCS Case: मुस्लिम दिखा नहीं कि जिहाद का नाम दे दिया! AIMIM नेता वारिस पठान का नासिक केस पर बड़ा बयान
नागपुर में सौतेले बेटे ने माँ को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर पति बोला, इज्जत बचाओ, चुप रहो
Akola News: मन नदी में दो लोगों की डूबकर मौत, पातुर तहसील के तुलंगा बु. गांव की घटना
कंपनियों में धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं! निदा खान की गिरफ्तारी पर बोली चित्रा वाघ, दी सख्त चेतावनी
यह भी पढ़ें: संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी, किरीट सोमैया की पत्नी मेधा की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया का नोटिस
देशभर में सक्रिय है सिंडिकेट
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह किसी एक शहर की घटना नहीं है, बल्कि एक संगठित तरीके से देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक, जहाँ कहीं भी धर्मांतरण या कट्टरपंथ की खबरें आ रही हैं, वहाँ एआईएमआईएम से जुड़े लोगों के नाम सामने आना चिंता का विषय है।
Kirit somaiya bjp aimim new muslim league nida khan arrest nasik case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘AIMIM है नई मुस्लिम लीग!’ निदा खान की गिरफ्तारी के बाद किरीट सोमैया का सबसे बड़ा प्रहार
May 08, 2026 | 09:58 PMMother’s Day: इस मदर्स डे अपनी सुपरमॉम को दें सरप्राइज, घर पर मिनटों में तैयार करें ये 5 टेस्टी केक।
May 08, 2026 | 09:57 PMकुत्तों का वायरस ‘CDV’ बना बाघिन की मौत की वजह, कान्हा में हाई-अलर्ट; 2018 में भी हुई थी 34 शेरों की मौत
May 08, 2026 | 09:42 PMजो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल
May 08, 2026 | 09:41 PMNashik TCS Case: मुस्लिम दिखा नहीं कि जिहाद का नाम दे दिया! AIMIM नेता वारिस पठान का नासिक केस पर बड़ा बयान
May 08, 2026 | 09:39 PMविजय के शपथग्रहण पर राज्यपाल ने फिर लगाया अड़ंगा! TVK अभी भी नहीं दिखा पाई बहुमत, तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज
May 08, 2026 | 09:30 PMनितिन नबीन से मिले CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण; बंगाल को लेकर कही बड़ी बात
May 08, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM













