Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान, 27 गांवों की पानी समस्या खत्म करने के लिए 100 करोड़ मंजूर

Kalyan Dombivli में स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े विकास प्रकल्पों की घोषणा की गई है। 500 बेड के दो सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और जल योजना पर काम तेज होगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 14, 2026 | 11:14 AM

डॉ श्रीकांत शिंदे (सौ. सोशल मीडिया एक्स )

Follow Us
Close
Follow Us:

Kalyan Dombivli Super Speciality Hospital: कल्याण-डोंबिवली में स्वास्थ्य, पानी और आधारभूत सुविधाओं को लेकर बड़े स्तर पर विकास योजनाओं की शुरुआत होने जा रही है। कल्याण लोकसभा सांसद डॉ। श्रीकांत शिंदे ने बुधवार को केडीएमसी मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद कई बड़े ऐलान किए।

सबसे अहम घोषणा कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल और डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल को 500-500 बेड के अत्याधुनिक सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में विकसित करने की रही। इसके साथ ही दोनों अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज भी शुरू किए जाएंगे।

करीब 6 घंटे चली बैठक में शहर के स्वास्थ्य, पानी, सड़क, ट्रैफिक और पुनर्विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ श्रीकांत शिंदे ने कहा कि कोरोना काल में बड़े सरकारी अस्पतालों की कमी महसूस हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कल्याण-डोंबिवली में ठाणे जिले की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा विकसित करने की योजना तैयार की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

देवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

गर्मियों में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया टालने की मांग, BMC आयुक्त ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

सेंट्रल रेलवे के नए सेफ्टी नियमों पर विवाद, लोकल सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान

१/१ कल्याण डोंबिवलीच्या महापौर मा. हर्षाली चौधरी आणि आयुक्त मा. अभिनव गोयल यांच्या उपस्थितीत शहरातील विविध विकासकामांचा सविस्तर आढावा घेण्यासाठी आज महापालिका सभागृहात महत्त्वपूर्ण बैठक पार पडली. या बैठकीत पाणीपुरवठा, रस्ते, आरोग्य सुविधा, वाहतूक व्यवस्था, पुनर्वसन, क्लस्टर… pic.twitter.com/xY8tzDJK48 — Dr Shrikant Lata Eknath Shinde (@DrSEShinde) May 13, 2026

अस्पतालों के पुनर्विकास का प्रस्ताव किया मंजूर

उन्होंने बताया कि दोनों अस्पतालों के पुनर्विकास का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है और जल्द काम शुरू होगा। अस्पतालों में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, आपातकालीन विभाग, अत्याधुनिक जांच सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

अमृत योजना के तहत पानी समस्या हल करने 100 करोड़ की निधि मंजूर

बैठक में सांसद शिंदे ने 27 गांवों की जल समस्या को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया है। इसमें 50 करोड़ रुपये राज्य सरकार और 50 करोड़ रुपये केडीएमसी खर्च करेगी। नई जलवाहिनियां बिछाने, पानी की टंकियां बनाने और पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत करने का काम अगले कुछ महीनों में तेज किया जाएगा। सांसद शिंदे ने दावा किया कि अगले 10 महीनों में 27 गांवों की पानी समस्या स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :- देवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

सांसद शिंदे के साथ रिंग रोड, सैटिस और क्लस्टर पर भी चर्चा

बैठक में कल्याण रिंग रोड परियोजना, वालधुनी नदी पुल, यू-टाइप सड़क प्रकल्प, डोंबिवली और कल्याण के सैटिस प्रकल्प, शिवसृष्टि प्रकल्प, संत सावलाराम महाराज स्मारक, कैंसर अस्पताल, सूतिकागृह और नई प्रशासनिक इमारतों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। शहर में ट्रैफिक और अवैध फेरीवालों की समस्या कम करने के लिए नई पार्किंग और फेरीवाला नीति जल्द लागू करने की बात भी कही गई।

Kalyan dombivli super speciality hospital water project

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 11:14 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Shrikant Shinde
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.