(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kalyan Chain Snatching Case: कल्याण पश्चिम में होटल मालिक से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने 5 महीने बाद 3 आरोपियों को मुंबई के गोवंडी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की सोने की चेन बरामद की गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी घेटे ने बताया कि 26 नवंबर 2025 की रात रामबाग लेन नंबर 4 स्थित सॉल्टी होटल बंद कर घर लौट रहे 74 वर्षीय होटल मालिक सी। जी। राजन के गले से तीन अज्ञात बदमाशों ने करीब 10 तोले (लगभग 7 लाख रुपये) की सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए थे।
मामले की जांच के दौरान महात्मा फुले चौक पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीनों आरोपी एक मोटरसाइकिल पर भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए उनका पीछा मुंबई तक किया।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में मामूली विवाद में हत्या, फोन कॉल न उठाने पर गार्ड की चाकू मारकर हत्या