- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Invests 7 Crore Chinnaswamy Stadium Security Crowd Management Ipl 2026
CCTV पर पुलिस का पहरा और AI का ‘कवच’, जानें क्यों RCB को अपनी तिजोरी से खर्च करने पड़े 7 करोड़?
Royal Challengers Bengaluru: आरसीबी ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शक प्रबंधन सुधार के लिए करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। टीम 28 मार्च को आईपीएल 2026 में SRH से भिड़ेगी।
- Written By: संजय बिष्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB Crowd Management: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने जानकारी दी कि फ्रेंचाइजी ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर और आसपास भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए करीब सात करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह कदम पिछले साल 4 जून 2025 को टीम के खिताब जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद उठाया गया, जिसमें 11 प्रशंसकों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी हो गया था।
आईपीएल 2026 में घरेलू मैदान पर खेलेगी पांच मैच
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर पांच मुकाबले खेलेगी। टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस बार फ्रेंचाइजी का फोकस केवल प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि दर्शकों की सुरक्षा और सुविधाओं पर भी है, ताकि स्टेडियम में आने वाले फैंस को बेहतर अनुभव मिल सके।
एआई आधारित सीसीटीवी और कमांड सेंटर
राजेश मेनन ने बताया कि स्टेडियम में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो ‘जार्विस’ नाम के टूल से संचालित होते हैं। यह सिस्टम रियल टाइम अलर्ट देता है और हर स्टैंड में मौजूद दर्शकों की संख्या पर नजर रखता है। इसके साथ ही बैगेज स्कैनर और एक अत्याधुनिक कमांड सेंटर भी तैयार किया गया है, जिससे निगरानी और नियंत्रण और बेहतर हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
पुलिस को भी होगी सीधी निगरानी की सुविधा
नई व्यवस्था के तहत सीसीटीवी फुटेज तक पुलिस आयुक्त कार्यालय की सीधी पहुंच होगी। इससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत कार्रवाई कर सकेंगी और किसी भी आपात स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सकेगा। मेनन के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने कर्नाटक सरकार और उच्च न्यायालय द्वारा तय सभी नियमों और मानकों का पालन किया है। पिछले साल की घटना के बाद से यह पूरी प्रक्रिया तेजी से लागू की गई है।
स्टेडियम संचालन में किए गए बड़े बदलाव
स्टेडियम संचालन के तरीके में भी बदलाव किया गया है। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड, केएससीए और आरसीबी के बीच नए समझौते के तहत कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ मुख्य आयोजक की भूमिका निभाएगा। पहले आयोजन की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी के पास होती थी, लेकिन अब एसओपी और आपातकालीन योजनाओं को लागू करने की जिम्मेदारी राज्य संघ की होगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले हुई बड़ी डील, अमेरिकी बिजनेसमैन ने 15 हजार करोड़ में खरीदी राजस्थान रॉयल्स
दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के प्रवेश और निकास सिस्टम को नया रूप दिया गया है। मैच के दिन टिकट धारकों को मेट्रो सेवा का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी, साथ ही पार्किंग की सुविधा पहले से बुक की जा सकेगी। सभी गेट मैच शुरू होने से चार घंटे पहले खोल दिए जाएंगे, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।
Rcb invests 7 crore chinnaswamy stadium security crowd management ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
May 12, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM












