अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
Ajit Pawar Birthday Thane: ठाणे में वसंतराव डावखरे फाउंडेशन द्वारा अजितदादा पवार की जयंती पर 22 जुलाई को संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसके जरिए दिव्यांग और अनाथ बच्चों की मदद की जाएगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
फाउंडेशन के अध्यक्ष और अन्य मेंबर (सोर्स: नवभारत फोटो)
Ajit Pawar Birthday Celebration Vasantrao Davkhare Foundation: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती पर वसंतराव डावखरे फाउंडेशन द्वारा ठाणे में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अजितदादा के मनपसंद गीतों के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा नेता प्रबोध वसंतराव डावखरे ने बताया कि यह कार्यक्रम 22 जुलाई को दोपहर 4 बजे से ठाणे के गडकरी रंगायतन में होगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्वगायिका और संगीतकार वैशाली सामंत सहित अन्य कलाकार अजितदादा के पसंदीदा गीत प्रस्तुत करेंगे। गुरूवार को पत्रकार परिषद में फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रबोध डावखरे ने यह जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस के ठाणे शहर जिल्हाध्यक्ष नजीब मुल्ला, नगरसेवक सुहास देसाई और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के शहराध्यक्ष वीरू वाघमारे भी मौजूद थे।
अजितदादा से था ठाणे का गहरा रिश्ता
प्रबोध डावखरे ने कहा, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का ठाणे से गहरा जुड़ाव था। वे अनुशासनप्रिय थे, उन्हें प्रशासन का गहरा ज्ञान था और आम लोगों से उनका आत्मीय रिश्ता था। साथ ही राज्य की सांस्कृतिक, कला और नाट्य क्षेत्र में भी उनकी विशेष रुचि थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री सुनेत्राताई पवार से अजितदादा के पसंदीदा गीतों की जानकारी लेकर तैयार किया गया है। इस मंच से अजितदादा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा
12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!
Chhatrapati Sambhajinagar: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1239 ऑटो रिक्शाओं पर गिरी गाज, वसूला भारी जुर्माना
यह भी पढ़ें: ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
सांस्कृतिक गौरव के साथ सामाजिक पहल
कार्यक्रम में महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा का गौरव किया जाएगा। राज्य के संगीत, साहित्य और कला क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के जरिए दिव्यांग और अनाथ विद्यार्थियों को मदद भी दी जाएगी। प्रबोध डावखरे ने ठाणेकर नागरिकों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगे भी ठाणे के नागरिकों के लिए हर महीने विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सुरों से सजी इस अनूठी श्रद्धांजलि सभा को लेकर ठाणे के नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कला और सामाजिक सरोकार के इस बेहतरीन संगम को सफल बनाने के लिए वसंतराव डावखरे फाउंडेशन की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। आयोजकों को उम्मीद है कि संगीत प्रेमी ठाणेकर इस नेक काम में सहभागी बनने के लिए बड़ी संख्या में गडकरी रंगायतन पहुंचेंगे।
