Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला

Thane Amazon Data Center: ठाणे के बालकूम में प्रस्तावित अमेज़ॉन डेटा सेंटर को लेकर टीएमसी आयुक्त सौरभ राव की संयुक्त बैठक बेनतीजा रही। नागरिकों के विरोध के बाद अब अंतिम निर्णय सरकार के स्तर पर होगा।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 16, 2026 | 09:15 PM

आयुक्त के साथ बैठक (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Thane Amazon Data Center Controversy: ठाणे के बालकूम में प्रस्तावित अमेज़ॉन डेटा सेंटर को लेकर ठाणे महानगरपालिका में एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में ‘वेक अप ठाणेकर’ स्थानीय नागरिक, अमेज़ॉन डेटा सेंटर के प्रतिनिधि और ठामपा आयुक्त सौरभ राव शामिल थे।

बैठक के दौरान नागरिकों ने डेटा सेंटर से जुड़े कई सवाल उठाए, लेकिन अमेज़ॉन के अधिकारी उनका समाधानकारक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद आयुक्त सौरभ राव ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले पर वे राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे और जल्द ही मंत्रालय में बैठक आयोजित कर इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

नागरिकों की मुख्य आपत्तियां

बालकूम के 53 एकड़ भूखंड पर अत्याधुनिक डेटा सेंटर बनाया जाना है। नागरिकों ने बैठक में कई गंभीर मुद्दे उठाए,डेटा सेंटर के लिए रोजाना 12 लाख लीटर शुद्ध पानी और असीमित बिजली की आपूर्ति करनी होगी।यहां से साल के 365 दिन, 24 घंटे 90 डेसिबल का शोर होता रहेगा। इस शोर का असर गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ेगा। अमेज़ॉन के प्रतिनिधि इन मुद्दों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

सम्बंधित ख़बरें

पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा

12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!

Chhatrapati Sambhajinagar: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1239 ऑटो रिक्शाओं पर गिरी गाज, वसूला भारी जुर्माना

राशन कार्ड के लिए 2.5 लाख की जाए आय सीमा, मुंबई जनता दल ने सरकार को दी 30 दिनों की मोहलत

‘वेक अप ठाणेकर’ का आंदोलन जारी

बैठक के बाद वेक अप ठाणेकर के दयानंद नेने ने कहा कि वे अपने आंदोलन पर कायम हैं। संगठन ने घोषणा की है कि शनिवार सुबह 10 बजे डेटा सेंटर परिसर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। आयुक्त सौरभ राव ने आश्वासन दिया कि नागरिकों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा और राज्य सरकार के स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा

इस विवाद के बाद अब सभी की निगाहें राज्य सरकार और मंत्रालय में होने वाली आगामी बैठक पर टिकी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आवासीय क्षेत्र के ठीक बीचों-बीच इस तरह की परियोजना से उनकी दैनिक शांति और बुनियादी सुविधाएं प्रभावित होंगी। अब देखना यह होगा कि शनिवार को होने वाले वेक अप ठाणेकर के आंदोलन और शासन के हस्तक्षेप के बाद इस बहुचर्चित अमेज़ॉन डेटा सेंटर परियोजना को लेकर क्या अंतिम समाधान निकलकर सामने आता है।

Thane amazon data center controversy tmc commissioner meeting state government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 09:15 PM

Topics:  

  • Amazon
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.