- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Fuel Supply Normal Commercial Lpg Shortage Hotels
जालना में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति सामान्य, पर गैस सिलेंडर संकट से जूझ रहा होटल कारोबार
Jalna Fuel Supply Normal: जालना में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति अब सामान्य हो गई है और पंपों पर कतारें खत्म हो गई हैं। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल और रेस्तरां व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल

Jalna Commercial LPG Shortage( Source: Social Media )
Jalna Commercial LPG Shortage: जालना जिले में पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति अब पूरी तरह सामान्य हो गई है। पेट्रोल पंपों पर पहले लग रही लंबी कतारें अब लगभग समाप्त हो चुकी हैं व लोगों को बिना किसी परेशानी के ईंधन मिल रहा है।
इसके चलते वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी अभी भी बनी होने से होटल व रेस्तरां व्यवसाय पर व्यापक असर पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेल कंपनियों की ओर से अग्रिम भुगतान की प्रक्रिया के चलते शुरुआती दिनों में आपूर्ति प्रभावित हुई थी। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों के भुगतान।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार में नया स्टेशन, लागत बढ़कर 960 करोड़ पहुंची
गर्मी बढ़ते ही धुले में जल संकट की आशंका, पालकमंत्री जयकुमार रावल: ‘हर बूंद की कीमत समझें’
पुणे में मतदाता सूची सत्यापन तेज: 2002 से 2025 तक वोटर लिस्ट मिलान अभियान, बारामती सत्यापन में सबसे आगे
खिंडसी में बनेगा हाई-टेक ‘वाटर एरोड्रोम’, 9 सीटर विमानों से होगी शुरुआत; पर्यटन में आएगा उछाल
के बाद उन्हें नियमित रूप से ईंधन मिलने लगा। तदुपरांत जिले में स्थिति सामान्य हो गई है व अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सुचारू रूप से आपूर्ति जारी है। इसके विपरीत, कमर्शियल गैस की कमी ने होटल संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने की वजह से कई होटल व ढाबा संचालक अब पारंपरिक चूल्हे, कोयला व इंडक्शन स्टोव का उपयोग कर भोजन बनाने मजबूर हैं। इससे लागत में वृद्धि होने के साथ ही काम की गति भी प्रभावित हो रही है। नतीजतन, ग्राहकों को समय पर सेवा देना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।
वैकल्पिक साधनों का लेना पड़ रहा है सहारा
होटल व्यवसायियों का कहना है कि गैस एजेंसियों से संपर्क करने पर भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित गैस कंपनियों को आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश देकर शीघ्र स्थिति सामान्य होने का भरोसा दिलाया है।
गैस की कालाबाजारी रोकने पर विशेष जोर
व्यापारी संगठनों ने भी इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कमर्शियल गैस की आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई, तो व्यापार पर इसका व्यापक असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर सड़क हादसे में छात्रा की मौत: कोर्ट ने 27 लाख मुआवजे देने का दिया आदेश
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को कोई भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जांच अभियान चलाया जाएगा व दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Jalna fuel supply normal commercial lpg shortage hotels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, विदेशी बाजार में किया धमाका, जानें कलेक्शन
Mar 30, 2026 | 02:16 PMपिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार में नया स्टेशन, लागत बढ़कर 960 करोड़ पहुंची
Mar 30, 2026 | 02:12 PMगर्मी बढ़ते ही धुले में जल संकट की आशंका, पालकमंत्री जयकुमार रावल: ‘हर बूंद की कीमत समझें’
Mar 30, 2026 | 02:06 PMपुणे में मतदाता सूची सत्यापन तेज: 2002 से 2025 तक वोटर लिस्ट मिलान अभियान, बारामती सत्यापन में सबसे आगे
Mar 30, 2026 | 02:02 PMखिंडसी में बनेगा हाई-टेक ‘वाटर एरोड्रोम’, 9 सीटर विमानों से होगी शुरुआत; पर्यटन में आएगा उछाल
Mar 30, 2026 | 02:02 PM‘लोग बोलते रहेंगे, उन्हें बोलने दीजिए…’, अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर तोड़ी चुप्पी
Mar 30, 2026 | 01:57 PMआज सोम प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में करें पूजा, जरूर पढ़ें या सुने ये व्रत कथा
Mar 30, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू
Mar 30, 2026 | 01:55 PM
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM










