- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Gas Crisis Png Push Lpg Stock Warning 2026
महाराष्ट्र में गैस संकट पर सियासी कन्फ्यूजन, फडणवीस बोले हालात सामान्य, भुजबल ने जताई चिंता
Devendra Fadnavis Statement Gas Issue: महाराष्ट्र में गैस संकट को लेकर सरकार के भीतर अलग-अलग बयान सामने आए हैं। जहां सीएम ने हालात सामान्य बताए, वहीं मंत्री ने 3 महीने के LPG Stock की चेतावनी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सेार्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra LPG Gas Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट को लेकर सरकार में कन्फ्यूजन की स्थिति दिखाई दे रही है। सीएम देवेंद्र फडणवीस दावा कर रहे हैं कि राज्य में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पर्याप्त भंडार है।
उन्होंने कहा कि सरकार बड़े स्तर पर पाइप गैस (पीएनजी) लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार ने एक आदेश जारी कर महाराष्ट्र की सभी महानगरपालिकाओं को गैस पाइपलाइन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कहा कि अगर शहरों में पीएनजी उपलब्ध हो जाती है तो लोगों की एलपीजी पर निर्भरता कम हो जाएगी। इससे वर्तमान गैस संकट से निपटने में बड़ी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
देवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
गर्मियों में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया टालने की मांग, BMC आयुक्त ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
सेंट्रल रेलवे के नए सेफ्टी नियमों पर विवाद, लोकल सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान
हमारा देश बेहतर स्थिति में
सीएम फडणवीस ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक को काफी सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि गैस संकट की वजह से पड़ोसी देशों में हालात बदतर हैं लेकिन पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से हमारा देश बेहतर स्थिति में है। राज्य में एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70 प्रतिशत सप्लाई को बनाए रखने का काम किया गया है।
अफवाह फैलाई तो कड़ी कार्रवाई
फडणवीस ने एक बार फिर दोहराया कि हालात सामान्य हैं लेकिन अगर कोई किसी तरह की अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। राज्य में भी कुछ लोग लॉकडाउन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। ऐसी अफवाहों पर लोगों को विश्वास नहीं करना चाहिए।
दूसरी ओर राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने यह कह कर सबको डरा दिया है कि देश में सिर्फ 3 महीने का एलपीजी स्टॉक है। अगर हालात नहीं सुधरे तो तीन महीने बाद एलपीजी की सप्लाई ठप पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के एक पत्र में संकेत दिए गए हैं कि अगले 3 महीनों में एलपीजी की सप्लाई बंद हो सकती है। वे शनिवार को दिल्ली में हुई केंद्र सरकार की बैठक के बाद बातचीत कर रहे थे।
OC देने से पहले PNG कनेक्शन अनिवार्य
भुजबल ने बताया कि मौजूदा हालात से निपटने के लिए पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) का ज्यादा से ज्यादा उपयोग जरूरी है। पीएनजी गैस सस्ती और सुविधाजनक है। इसलिए सभी नगर पालिकाओं को पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने चाहिए। भुजबल ने नई इमारतों को ओसी (ऑक्युपेसी सर्टिफिकेट) देने से पहले पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य किए जाने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें :- महायुति में फिर बढ़ेगा कलेश, ‘घूंसामार’ विधायक गायकवाड का बीजेपी महिला विधायक महाले पर तीखा हमला
ऑटो अप्रूवल सिस्टम होगा लागू
भुजबल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार पीएनजी के नेटवर्क के बड़े विस्तार की तैयारी में है। अब गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। एक ऑटो-अप्रूवल’ सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसमें 24 घंटे के भीतर इसकी अनुमति मिल जाएगी। एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के लिए दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरदीप पुरी और प्रहलाद जोशी सहित सभी राज्यों के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। उधर, गैस की कमी से निपटने के लिए राज्य सरकार ने केरोसिन के उपयोग को बढ़ाने का भी फैसला लिया है।
Maharashtra gas crisis png push lpg stock warning 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
May 14, 2026 | 10:58 AMRaja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने 13 दिनों में वसूल की पूरी लागत, दूसरे बुधवार भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम
May 14, 2026 | 10:58 AMवंदे भारत में TTE पर रिश्वत का आरोप, पैसेंजर ने बनाया वीडियो; रेलवे ने किया सस्पेंड
May 14, 2026 | 10:56 AMराहुल गांधी मानहानि केस: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें
May 14, 2026 | 10:53 AMमहाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
May 14, 2026 | 10:47 AMबंगाल में ‘घुसपैठ’ पर फुल स्टॉप, CM सुवेंदु ने सीमा बाड़बंदी को मंजूरी दी, 45 दिनों में सेना को मिलेगी जमीन
May 14, 2026 | 10:43 AMगुजरात हाईवे पर बड़ा हादसा! डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे
May 14, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













