Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल

Rohini Khadse SRPF Paper Leak Maharashtra Govt: रोहिणी खडसे ने नीट आरोपी मोटेगांवकर की गिरफ्तारी के बाद पूछा- महाराष्ट्र SRPF पेपर लीक के आरोपियों को कब पकड़ेगी सरकार?

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 18, 2026 | 04:55 PM

मोटेगांवकर की गिरफ्तारी के बाद रोहिणी खडसे ने उठाया महाराष्ट्र पुलिस भर्ती घोटाले का मुद्दा (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohini Khadse SRPF Paper Leak: जलगांव में मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए राकांपा (शरद पवार गुट) की वरिष्ठ नेता रोहिणी खडसे ने राज्य की महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के 22 लाख और महाराष्ट्र के करीब ढाई लाख मेडिकल परीक्षार्थियों का भविष्य बर्बाद करने वाले लातूर के शिक्षा माफिया शिवराज मोटेगांवकर को सीबीआई ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। केंद्रीय एजेंसी इस मामले में त्वरित गिरफ्तारियां कर रही है, लेकिन इसी महाराष्ट्र में राज्य पुलिस दल की एसआरपीएफ (SRPF) भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुए हफ्तों बीत जाने के बाद भी राज्य प्रशासन के हाथ अब तक खाली हैं।

रोहिणी खडसे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में होने वाली लगभग हर सरकारी भर्ती परीक्षा में अब भ्रष्टाचार और पेपर लीक का एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है। एसआरपीएफ लेखी परीक्षा के दौरान भी हाई-टेक गैजेट्स और एडवांस में पेपर लीक करने का वही ‘लातूर-पुणे’ पैटर्न अपनाया गया था, जो नीट परीक्षा में देखने को मिला है। उन्होंने पूछा कि जब दोनों घोटालों का स्वरूप एक जैसा है, तो राज्य पुलिस अपने ही विभाग की परीक्षा के गुनहगारों को पकड़ने में इतनी सुस्ती क्यों दिखा रही है?

देशभरातील २२ लाख विद्यार्थ्यांचे तर महाराष्ट्रातील जवळपास अडीच लाख विद्यार्थ्यांचे स्वप्न धुळीस मिळवणाऱ्या शिवराज मोटेगावकरला #NEET चा पेपर फोडल्या प्रकरणी अटक करण्यात आली आहे. #NEET पेपरफुटीचा आणि महाराष्ट्रातील पोलीस भरती अंतर्गत येणाऱ्या SRPF लेखी पेपरफुटीचा पॅटर्न जवळपास… — Adv Rohini Eknathrao Khadse (@Rohini_khadse) May 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?

Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन

बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी

NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार

विशेष जांच दल (SIT) बनाने की उठाई मांग

छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर नाराजगी जताते हुए रोहिणी खडसे ने मुख्यमंत्री और गृह विभाग से मांग की कि एसआरपीएफ भर्ती मामले की जांच को दबाने के बजाय इसके लिए एक उच्च स्तरीय एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक इस रैकेट के मास्टरमाइंड और इसमें शामिल प्रशासनिक अधिकारियों को बेनकाब नहीं किया जाता, तब तक राज्य के गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले उन युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा जो दिन-रात मेहनत कर पुलिस बल में शामिल होने की तैयारी करते हैं।

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार

विपक्ष बनाएगा इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा

विधान परिषद की 16 सीटों के लिए जून में होने वाले चुनावों और आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले रोहिणी खडसे का यह बयान सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। विपक्षी दल अब नीट घोटाले के साथ-साथ राज्य की एसआरपीएफ भर्ती, तलाठी भर्ती और टीसीएस (TCS) परीक्षा गड़बड़ियों को जोड़कर राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने और पारदर्शी परीक्षा कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Rohini khadse questions government over srpf exam paper leak and demands sit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 04:32 PM

Topics:  

  • Jalgaon
  • Jalgaon News
  • Jalgaon Politics
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.