Pune News: मोबाइल डेटा डिलीट करने का आरोप, एंटी-नारकोटिक्स ने रोहिणी खडसे से की पूछताछ

कुछ दिनों पहले NCP (शरद पवार) की नेता रोहिणी खडसे ने सफाई के पति डॉ प्रांजल खेवलकर को पुणे के खराडी में ड्रग्स पार्टी में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया था। साथ ही रोहिणी खडसे से पूछताछ की जा रही है।
कुछ दिनों पहले NCP (शरद पवार) की नेता रोहिणी खडसे के पति डॉ प्रांजल खेवलकर को पुणे के खराडी में ड्रग्स पार्टी में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया था। हालांकि खेवलकर ने सफाई दी कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन नहीं किया था।
एकनाथ खडसे, रोहिणी खडसे और डॉ प्रांजल खेवलकर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद गुट) की नेता रोहिणी खडसे के पति डॉ प्रांजल खेवलकर को कुछ महीने पहले पुणे के खराडी में हुए ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में उन्हें कोर्ट से जमानत मिली थी।

इसी बीच, पुणे पुलिस ने रोहिणी खडसे को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, जिसके बाद सोमवार को उनसे एंटी-नारकोटिक्स विभाग ने गहन पूछताछ की। इस मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब प्रांजल खेवलकर की फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई।

रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि खेवलकर ने किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया था। कोर्ट से पहले ही जमानत मिलने के बाद लगा था कि यह मामला शांत हो जाएगा, लेकिन अब इसमें एक नया गंभीर आरोप सामने आया है।

मोबाइल से महत्वपूर्ण डेटा किया डिलीट

प्रांजल खेवलकर के मोबाइल में 'सोनार' नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड एक सिम कार्ड मिला है। पुलिस का आरोप है कि खेवलकर की गिरफ्तारी के दौरान, 'सोनार' ने सिम खो जाने का बहाना बनाकर उसी नंबर का नया सिम कार्ड ले लिया, पुलिस का दावा है कि इस नए सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर व्हाट्सएप सहित महत्वपूर्ण डेटा डिलीट कर दिया गया।

पुलिस के दावे के अनुसार, पूछताछ में 'सोनार' नामक व्यक्ति ने बताया है कि उसने यह सारा कृत्य रोहिणी खडसे के कहने पर किया था, हालांकि, "सोनार कौन है, इस बारे में अभी भी भ्रम बरकरार है। इस मामले से संबंधित होने के संदेह में पुणे पुलिस ने रोहिणी खडसे को नोटिस जारी किया था। एटी-नारकोटिक्स विभाग द्वारा उनसे डेढ़ घंटे तक सधन पूछताछ की गई। आपको बता दें कि रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के बड़े नेता एकनाथ खडसे की बेटी है। साथ ही वो केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की ननद भी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com