तकनीक से नहीं, ‘गुरु-जी’ से बनता है भविष्य, शिक्षक दिवस पर मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दिया मंत्र
Gulabrao Patil: शिक्षक दिवस के अवसर पर, जलगांव में 'आदर्श शिक्षक पुरस्कार समारोह' आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
शिक्षक दिवस पर मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दिया मंत्र (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Jalgaon News: शिक्षक दिवस के अवसर पर, जलगांव में ‘आदर्श शिक्षक पुरस्कार समारोह’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि, पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि तकनीक चाहे जितनी भी आगे बढ़ जाए, 5G या 6G आ जाएं, लेकिन ‘गुरु-जी’ के बिना कोई भी भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता।
उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षक ही समाज के असली शिल्पकार हैं। पाटिल ने कहा कि मराठी स्कूलों का महत्व बनाए रखने के लिए शिक्षकों को विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के स्कूल गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों की नींव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों का सबसे बड़ा पुरस्कार उनके विध्यार्थियों की तरक्की है।
स्कूलों के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा
पालकमंत्री पाटिल ने बताया कि डीपीडीसी के माध्यम से जिले में कई शैक्षणिक परियोजनाएं शुरू की गई है। 14 करोड़ रुपये की मंजूरी से हर जिला परिषद स्कूल में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 66 नई कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। ‘बाला उपक्रम’ के तहत 48 स्कूलों का चयन किया गया है। कई स्कूलों में बाउंड्री वॉल का काम पूरा हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
मध्य प्रदेश के 1.5 लाख शिक्षकों के सामने बड़ी चुनौती, 31 अगस्त तक पास करनी होगी TET, फिर SC जाएगी सरकार
BLO ड्यूटी के विरोध में 9 जुलाई को महाराष्ट्र में स्कूल बंद, आजाद मैदान में धरना; TET नियमों में ढील की मांग
मध्य प्रदेश में 213 सरकारी शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म, विधानसभा के मानसून सत्र से पहले स्कूल लौटने के निर्देश
ये भी पढ़े: मिडिल क्लास परिवारों का पूरा होगा सपना, अब नासिक में होगा घर अपना
स्कूलों को बेहतर सुविधाएं मिल रहीं
अपनी चिर-परिचित मजाकिया शैली में पाटिल ने कहा कि पुराने समय में गुरुजी की एक नजर से ही पूरी कक्षा शांत हो जाती थी, जबकि आज के गुरुजी दस-दस जेबों वाले नजर आते हैं। सउनके इस बयान पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। विधायक राजू मामा भोले ने शिक्षा को जीवन की गंगोत्री बताया। उन्होंने कहा कि जलगांव में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं, और पालकमंत्री के प्रयासों से स्कूलों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम का संचालन नितीन पाटिल ने किया।
