Jalgaon District Police ( Source: Social Media )
Jalgaon District Police: जलगांव ईद के मौके पर ईदगाह मैदान में जहां मुबारकबाद का दौर चल रहा था, वहीं जलगांव जिला एकता संगठन ने इंसाफ की ईदी की मांग उठाकर पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचा।
संगठन ने लंबित मामलों में कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इंद की शुभकामनाएं देने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते और एसडीपीओ नितीन गंगावणे का संगठन के पदाधिकारियों ने शाल देकर स्वागत किया। इसके बाद संगठन ने तुरंत विभिन्न मामलों को उठाते हुए कार्रवाई की मांग रखी।
संगठन ने तांबापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले (क्र.102/26) में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए,बताया गया कि पीड़िता ने अदालत में चार आरोपियों के नाम बताए, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा मास्टर कॉलोनी के कुरेशी मोहल्ला में हुई दुखद घटना में भी एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया गया।
संगठन का कहना है कि एक पक्ष के युवकों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों पर मामला तक दर्ज नहीं किया गया।
इन सभी मुद्दों को लेकर संगठन ने ईदगाह मैदान में ही पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। एसपी नै तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर, कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:-किसानों के लिए बड़ा कदम, महाराष्ट्र की मंडियों को मिलेगा एडीबी का सहयोग; APMC आधुनिकीकरण को गति
संगठन के फारूक शेख ने चेतावनी दी कि यदि सभी आरोपियों पर समान कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा और उच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग का रुख किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि न्याय का भी प्रतीक है, और बिना इंसाफ के त्योहार अधूरा है।