Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश

Chhatrapati Sambhajinagar News: आयुक्त अमोल येडगे ने नालों पर बने निर्माणों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने और सीधे सीवेज छोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 23, 2026 | 10:18 PM

निरीक्षण के दौरान आयुक्त अमोल येडगे (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Action On Drain Encroachments: छत्रपति संभाजीनगर  शहर के मुख्य नालों पर अनुमति लेकर बनाए गए भवनों के कारण नालों की सफाई में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है । इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे ने ऐसे भवनों पर अतिरिक्त कर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं । साथ ही नालों में सीधे सीवेज छोड़ने वाले नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए हैं ।

मुख्य नालों का किया निरीक्षण

आयुक्त अमोल येडगे ने शनिवार की सुबह को शहर के प्रमुख नालों का दौरा कर सफाई कार्यों की समीक्षा की । निरीक्षण की शुरुआत कबाड़ीपुरा क्षेत्र से हुई । इसके बाद बारूदगर नाला, संभाजीपेठ तथा रोपलेकर चौक क्षेत्र के मुख्य नालों का निरीक्षण कर सफाई, अतिक्रमण और जल निकासी व्यवस्था की जानकारी ली गई ।

नालों पर निर्माण से बढ़ रही परेशानी

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर मुख्य नालों के ऊपर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आई । अधिकारियों ने बताया कि इन भवनों को पूर्व में अनुमति दी गई थी, लेकिन आयुक्त ने कहा कि ऐसे निर्माणों के कारण नालों की सफाई प्रभावित हो रही है । भवनों के नीचे कचरा जमा होने से सफाई कार्य पूरी क्षमता से नहीं हो पाता और बारिश के समय जल निकासी बाधित होकर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है । इसी कारण ऐसे भवनों पर अतिरिक्त कर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं ।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए

नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?

डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान

अमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी

सीधे सीवेज छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई क्षेत्रों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीवेज लाइनें सीधे नालों में छोड़ी जा रही हैं । इससे नालों का पानी दूषित हो रहा है, दुर्गंध फैल रही है तथा नालों की जल वहन क्षमता कम हो रही है । भारी वर्षा के समय नालों के ओवरफ्लो होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

आयुक्त अमोल येडगे ने संबंधित नागरिकों को नोटिस जारी कर उनकी सीवेज लाइनें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने के निर्देश दिए हैं । इसके लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के नाले केवल वर्षा जल निकासी के लिए हैं और उनमें गंदा पानी छोड़ना पर्यावरण तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है ।

यह भी पढ़ें: डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान

स्वास्थ्य केंद्र और पाइपलाइन का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कबाड़ीपुरा स्थित छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया और वहां की सुविधाओं का जायजा लिया । रोपलेकर चौक क्षेत्र में जमीन के ऊपर पड़ी पानी की पाइपलाइन को देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार से वीडियो कॉल पर संपर्क किया और पाइपलाइन को तुरंत जमीन के नीचे डालने के निर्देश दिए ।

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

आयुक्त अमोल येडगे ने चेतावनी दी कि बारिश पूर्व तैयारियों, नालों की सफाई, अतिक्रमण नियंत्रण और जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस दौरान शहर अभियंता संजय कोंबडे, वार्ड अभियंता काजी जावेद, किरण तमनर तथा जनसंपर्क अधिकारी तौसीफ अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Sambhajinagar municipal commissioner action on drain encroachments sewage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 10:18 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Illegal Encroachment
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.