Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए

New 8 Lane Highway: मुंबई-पुणे के बीच नया 8-लेन एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है, जिससे सफर का समय मात्र 90 मिनट रह जाएगा। यह मार्ग जेएनपीटी और अटल सेतु को पुणे से जोड़ेगा।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 23, 2026 | 09:50 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Mumbai Pune Parallel Expressway: मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र की इन दो आर्थिक धमनियों के बीच का सफर अब और भी सुगम, सुरक्षित और सुपरफास्ट होने जा रहा है। सरकार मौजूदा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पॅरालेल एक नया एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 90 मिनट में तय की जा सकेगी।

ट्रैफिक जाम और हादसों से मिलेगी स्थायी मुक्ति

वर्तमान मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अपनी क्षमता से अधिक हो चुका है, जिसके कारण अक्सर लंबे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। हाल ही में मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट पर काम पूरा होने के बाद, अब सरकार ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस नए प्रोजेक्ट की नींव रखी है। NHAI ने इस प्रस्तावित मार्ग के लिए प्रोजेक्ट डेवलपमेंट प्लान और फिजिबिलिटी स्टडी के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दी हैं।

कैसा होगा नया एक्सप्रेसवे और क्या है रूट?

  • लंबाई और क्षमता: यह नया एक्सप्रेसवे लगभग 130 किलोमीटर लंबा होगा और पूरी तरह से 8-लेन वाला होगा।
  • प्रवेश नियंत्रण: इसे एक ‘एक्सेस कंट्रोल्ड’ मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका अर्थ है कि इसमें केवल निश्चित स्थानों से ही प्रवेश और निकास मिल पाएगा, जिससे वाहनों की गति निरंतर बनी रहेगी।
  • रूट की शुरुआत: इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत रायगढ़ जिले के चौक से होगी। यह हिस्सा जेएनपीटी बंदरगाह (पोगोटे) से चौक तक आने वाले हाईवे से कनेक्ट होगा।
  • पुणे से जुड़ाव: चौक से शुरू होकर यह मार्ग सीधे पुणे रिंग रोड पर भोर के शिवरे गांव से जुड़ जाएगा।

पुणे से अटल सेतु की सीधी कनेक्टिविटी

इस नए एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके बनने के बाद पुणे सीधे अटल सेतु (MTHL) के साथ जुड़ जाएगा। इससे नवी मुंबई, जेएनपीटी पोर्ट और पुणे के बीच माल ढुलाई (Logistics) की गति काफी बढ़ जाएगी, जिससे औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?

डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान

अमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी

गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र

मुंबई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा

यह केवल मुंबई-पुणे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य के मुंबई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे का एक अभिन्न हिस्सा होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद, आने वाले समय में मुंबई से बेंगलुरु तक का लंबा सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?

विकास की नई उड़ान

लगभग 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट से मुंबई, पुणे, रायगड और नवी मुंबई जैसे शहर एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे। इससे न केवल आम यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत कम होगी और दुर्घटनाओं के जोखिम में भी भारी कमी आएगी।

New mumbai pune parallel expressway 90 minutes travel plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 09:50 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai Pune Expressway
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.